गढ़वा के रंका मोड़ पर गरमाई राजनीति! राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ सड़क पर उतरी BJYM, फूंका पुतला

Updated:
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा में भाजयुमो ने वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका। कांग्रेस के राष्ट्र विरोधी रवैये पर जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

गढ़वा: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गढ़वा जिला इकाई ने रविवार को शहर के रंका मोड़ पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया. भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व पर राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की.

विज्ञापन

कांग्रेस का इतिहास और रवैया सवालों के घेरे में: जिलाध्यक्ष

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के मामले में कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा से सवालों के घेरे में रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी 'वंदे मातरम्' जैसे राष्ट्रभक्ति से जुड़े पवित्र प्रतीकों का लगातार अपमान करती आई है तथा आतंकवाद और नक्सलवाद के प्रति भी उसका दृष्टिकोण संदिग्ध रहा है.

राष्ट्रभक्ति के प्रतीकों का हो सम्मान: मुन्ना तिवारी

भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी का 'वंदे मातरम्' के प्रति रवैया देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को देश के राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करना चाहिए. साथ ही उन्होंने बाटला हाउस एनकाउंटर, राष्ट्रगान और फिलिस्तीन के मुद्दों पर कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने सदैव ऐसे तत्त्वों के प्रति हमदर्दी दिखाई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा इस तरह के दोहरे रवैये को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी.

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रवीण पाल, नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गौड़, चंचल भारती, ग्रामीण व गोवावल मंडल अध्यक्ष युवा विकास तिवारी, दिनेश कुशवाहा, लाल मोहन, अरविंद पटवा, निदेशक पांडे, मनोज जायसवाल, पतंजलि केशरी, विशाल गुप्ता, अनवर शाह, कौशल कांत कुमार, विवेक पाठक और बुलु त्रिपाठी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola