Garhwa News: खेत में काम करने के दौरान युवक को जहरीले सांप ने डसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
गढ़वा के भंडार गांव में खेत में काम करते समय एक युवक को सांप ने डस लिया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
गढ़वा: पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडार गांव निवासी लक्ष्मण चौधरी के पुत्र विकास कुमार को जहरीले सांप ने डस लिया. घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है.
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया गया कि विकास अपने खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान अचानक सांप ने उसे डस लिया. परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली, तो वे उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गए. चिकित्सकों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने के कारण उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन