गढ़वा में झारखंड प्रदेश तेली समाज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

झंडोत्तोलन करते तेली समाज के लोग | Prabhat Khabar Network

गढ़वा के बीएन कांप्लेक्स में तेली समाज ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

झारखंड प्रदेश तेली समाज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, किया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

गढ़वा: शहर के मेन रोड टंडवा स्थित बीएन कांप्लेक्स परिसर में झारखंड प्रदेश तेली समाज की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया. समाज के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने तिरंगा फहराया. इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और भारत माता की जय के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा.

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने की अपील

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान समाज के लोगों ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान, शान और संप्रभुता का प्रतीक है. स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए.

मौके पर सतीश प्रसाद गुप्ता, विजय गुप्ता, डॉ. रमेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजू गुप्ता, कमलेश कुमार गुप्ता उर्फ पिंटू बाबू, ज्ञान गुप्ता, विनय गुप्ता, आनंद गुप्ता, संजय गुप्ता, रामप्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे.


विज्ञापन
Avinash Singh

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola