गढ़वा को मिलेगी हाई-टेक स्वास्थ्य सेवा: ₹24.87 करोड़ की लागत से बना 50 बेड का नया अस्पताल भवन तैयार

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा सदर अस्पताल का नया भवन | Prabhat Khabar Network

गढ़वा सदर अस्पताल में 24.87 करोड़ की लागत से बना 50 बेड का नया अस्पताल भवन तैयार है। अब मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आधुनिक इलाज की सुविधा।

विज्ञापन

प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट गढ़वा : गढ़वा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को जल्द ही एक नई और आधुनिक पहचान मिलने जा रही है. सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ाने और मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है. इसी कड़ी में 24 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से 50 बेड का अत्याधुनिक नया अस्पताल भवन बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है.भवन निर्माण का कार्य अपने अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया जायेगा. गढ़वा के उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा नए अस्पताल भवन को अतिशीघ्र शुरू कराने को लेकर बेहद गंभीर हैं और निर्माण कार्य के साथ-साथ हैंडओवर की प्रक्रिया पर सीधी नजर बनाए हुए हैं.

नया अस्पताल भवन चालू होने से व्यवस्थाएं बेहतर होंगी

शिशु वार्ड और डायलिसिस यूनिट के लिए मिलेगी व्यवस्थित जगह नये भवन में बच्चों के विशेषज्ञ इलाज के लिए आधुनिक शिशु वार्ड और किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस यूनिट को पर्याप्त व सुव्यवस्थित जगह मिलेगी. ₹23.75 करोड़ से क्रिटिकल केयर ब्लॉक: आपातकालीन और गंभीर मरीजों के इलाज के लिए सदर अस्पताल परिसर में ही 23 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से 50 बेड का पृथक क्रिटिकल केयर ब्लॉक भी तैयार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: गढ़वा जिले में अबुआ और पीएम आवास योजना की रफ्तार तेज, जानें उपलब्धि आंकड़े

गंभीर बीमारी योजना: 11 मरीजों को मिले ₹46.42 लाख

जिले में असहाय और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को आर्थिक राहत देने का काम भी तेजी से चल रहा है. वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत गढ़वा जिले के कुल 11 लाभार्थियों को बेहतर इलाज के लिए 46 लाख 42 हजार रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की गई है.

ये भी पढ़ें: गढ़वा : स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों की पहुंच तक लाना बड़ी जिम्मेदारी -मिथिलेश ठाकुर

सभी 18 प्रखंडों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट तैयार

ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से बड़ी सफलता मिली है. गढ़वा जिला के सभी 18 प्रखंडों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवनों का निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है.इन सभी नई सुविधाओं, क्रिटिकल केयर ब्लॉक और अत्याधुनिक अस्पताल भवन के चालू होने से गढ़वा वासियों को अब उच्चस्तरीय इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी.


विज्ञापन
Avinash Singh

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola