स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कई स्थानों पर किया ध्वजारोहण

Updated:
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कई स्थानों पर किया झंडोत्तोलन, तिरंगे को दी सलामी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्वतंत्रता दिवस पर गढ़वा में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कई स्थानों पर तिरंगा फहराया और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया.

विज्ञापन

गढ़वा: स्वतंत्रता दिवस का पावन अवसर पूरे गढ़वा जिले में अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति और भारी उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर राज्य के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शहर एवं आसपास के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रमों में शिरकत की और ससम्मान राष्ट्रध्वज को सलामी दी.

विज्ञापन

विभिन्न संस्थानों और परिसरों में फहराया तिरंगा

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों, सरकारी व सामाजिक परिसरों में पहुंचकर ध्वजारोहण किया. उन्होंने साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल (सहिजना रोड), हेरिटेज फार्मेसी कॉलेज (जुटी-कल्याणपुर), झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, नगर परिषद गढ़वा, तबीब टूर एंड ट्रैवल्स तथा कृषि बाजार समिति प्रांगण में आयोजित समारोहों में तिरंगा फहराया. इसके साथ ही वे केशरी समाज द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में भी शामिल हुए.

'तिरंगा हमारी आन, बान और शान है'

झंडोत्तोलन के उपरांत अपने संदेश में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में दिखा देशभक्ति का जज्बा और उत्साह मन को गर्व से भर देने वाला है. उन्होंने सभी जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए 'जय हिंद' और 'वंदे मातरम' के नारों के साथ देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया.

इसे भी पढ़ें: ‘यह कैसी आजादी?’ देवेंद्रनाथ महतो के साथ रांची के सदर अस्पताल में बर्ताव पर बरसे जयराम महतो

हर तरफ दिखा देशभक्ति का माहौल

सभी स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान वातावरण पूरी तरह से देशभक्ति और उल्लास से सराबोर नजर आया. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, संस्थाओं के पदाधिकारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से 10 बंदी रिहा, जेल अदालत में 49 मामलों पर हुई सुनवाई


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola