रमकंडा में दर्दनाक हादसा: वज्रपात की चपेट में आकर 4 वर्षीय रितिका टोप्पो की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के रमकंडा में वज्रपात की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची रितिका टोप्पो की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, प्रशासन ने मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

रमकंडा,पलामू: रमकंडा थाना क्षेत्र के बरवा गांव में गुरुवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची रितिका टोप्पो की मौत हो गयी। वह इसदोर टोप्पो की पुत्री थी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रितिका दो अन्य बच्चों के साथ घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान बारिश शुरू होने पर वह अपने घर लौट रही थी। रास्ते में अचानक वज्रपात की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गयी। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलने पर पंचायत की मुखिया ललिता लकड़ा और समाजसेवी शिवलखन लकड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और सरकारी प्रक्रिया के तहत हरसंभव सहायता एवं मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola