Garhwa Football Championship: BSKD पब्लिक स्कूल ने ज्ञान निकेतन को 1-0 से हराया, अंडर-15 में हासिल किया तीसरा स्थान

Updated:
विज्ञापन

बीएसकेडी की टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के अंडर-15 वर्ग में बीएसकेडी पब्लिक स्कूल ने ज्ञान निकेतन को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। पूरी खबर पढ़ें।

विज्ञापन

गढ़वा: गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के अंडर-15 वर्ग के तीसरे स्थान के मुकाबले में शुक्रवार को बीएसकेडी पब्लिक स्कूल ने ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल को 1-0 से हरा दिया. फुटबॉल स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में बीएसकेडी पब्लिक स्कूल की ओर से आलोक ने एकमात्र गोल किया. उनका यह गोल निर्णायक साबित हुआ और टीम ने मैच जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया.

विज्ञापन

मैच के अंतिम समय तक ज्ञान निकेतन की टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला कोऑर्डिनेटर कमलेश कुमार दुबे, अभिषेक द्विवेदी, धर्मराज, भारती आनंद यादव, फुटबॉल कोच सोनी कुमारी, आशीष कुमार तथा टेक्निकल टीम के संजय कुमार, विजय सिंह, रंजन, सोन, सुशील और अल्ताफ का विशेष योगदान रहा.

मौके पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola