गढ़वा में CRPF की तिरंगा यात्रा, बाइक पर निकले जवान; ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजा शहर

Updated:
विज्ञापन

सीआरपीएफ के लोगो को सम्मानित करते शौकत खान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा में सीआरपीएफ की तिरंगा यात्रा का शौकत खान ने भव्य स्वागत किया। जवानों को सम्मानित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

गढ़वा: आजादी के पर्व से एक दिन पूर्व शुक्रवार को गढ़वा में सीआरपीएफ की 172वीं बटालियन की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। कमांडेंट अजय वर्मा के मार्गदर्शन और द्वितीय कमांडेंट शैलेंद्र कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में निकली यात्रा में सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बाइक से शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों से गुजरे। इस दौरान ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से शहर गूंज उठा। जवानों ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।

विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के कचहरी रोड स्थित कपड़ा बैंक परिसर पहुंचने पर राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह के आयोजक एवं विभिन्न नि:शुल्क बैंकों के संस्थापक शौकत खान ने सीआरपीएफ जवानों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने द्वितीय कमांडेंट शैलेंद्र कुमार वशिष्ठ समेत सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों को पुष्पगुच्छ एवं राष्ट्रीय ध्वज देकर सम्मानित किया। शौकत खान और उनके पुत्र साजिद खान ने जवानों को जलपान कराया और मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मौके पर द्वितीय कमांडेंट शैलेंद्र कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जवान सुबह से ही देशभक्ति के संदेश के साथ तिरंगा यात्रा लेकर शहर में निकले थे। कचहरी रोड पहुंचने पर शौकत खान द्वारा जिस आत्मीयता और सम्मान के साथ जवानों का स्वागत किया गया, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जवानों को अपने हाथों से जलपान कराना और तिरंगा देकर सम्मानित करना देश के प्रति सम्मान और मानवता की भावना का उदाहरण है।

शौकत खान ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। सीआरपीएफ जवानों का सम्मान करना उनके लिए गौरव की बात है।


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola