पलामू संसदीय क्षेत्र को रेलवे की सौगात: शेरघाटी-कजरी नई रेल लाइन को रेलवे बोर्ड की मंजूरी, ₹2,627 करोड़ होंगे खर्च

Updated:
विज्ञापन

रेलवे ने दी पलामू संसदीय क्षेत्र को बड़ी सौगात

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेरघाटी से कजरी तक नई रेल लाइन को रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी। 2627 करोड़ की लागत से पलामू और गया के बीच कनेक्टिविटी होगी बेहतर, सांसद बीडी राम ने जताया आभार।

विज्ञापन

गढ़वा. पलामू संसदीय क्षेत्र के विकास और बेहतर रेल कनेक्टिविटी की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है. पूर्व मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत शेरघाटी (गया, बिहार) से कजरी (पलामू, झारखंड) के बीच नई ब्रॉड गेज रेलवे लाइन के निर्माण को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. कुल 107.894 किलोमीटर लंबी इस नई रेल लाइन के निर्माण पर 2,627.29 करोड़ रुपये (दो हजार छह सौ सत्ताईस करोड़ उनतीस लाख रुपये) की लागत आएगी.

विज्ञापन

पलामू सांसद बीडी राम के प्रयासों को मिली सफलता

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने इस परियोजना की स्वीकृति पर खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी बताया है. उन्होंने कहा कि पलामू की जनता की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा कराने के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए. सांसद ने जोनल व मंडल स्तरीय बैठकों, संसद के शून्यकाल और नियम 377 के माध्यम से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था. इसके अलावा, व्यक्तिगत रूप से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर इस परियोजना की स्वीकृति का आग्रह किया था, जिसके सकारात्मक परिणाम आज सामने आए हैं.

ये भी पढ़ें: पलामू की गरीबी को हमने करीब से देखा है, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना प्राथमिकता: राधाकृष्ण किशोर

आर्थिक और सामाजिक विकास को मिलेगी नई गति

सांसद बीडी राम ने कहा कि शेरघाटी-कजरी नई रेलवे लाइन सिर्फ एक रेल परियोजना नहीं है, बल्कि यह पलामू गढ़वा और आसपास के इलाकों के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देगी. इस रेल लाइन से जहां आवागमन सुलभ होगा, वहीं व्यापार, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक स्थानीय लोगों की पहुंच और आसान हो जाएगी. ये भी पढ़ें: नगर विकास विभाग की पहल से बदल रही गढ़वा की सूरत, 52 करोड़ की लागत से घर-घर पहुंच रहा पानी

पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार

इस बहुप्रतीक्षित और जनहितकारी परियोजना को हरी झंडी मिलने पर सांसद बीडी राम ने पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हार्दिक आभार व्यक्त किया. उन्होंने दोहराया कि 'विकसित पलामू' के संकल्प के साथ क्षेत्र में विकास और सुगम यातायात की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola