पलामू की गरीबी को हमने करीब से देखा है, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना प्राथमिकता: राधाकृष्ण किशोर

Updated:
विज्ञापन

पुलिस स्टेडियम मुख्य समारोह में वित्त मंत्री, आयुक्त, डीसी, एसपी व अन्य | Prabhat Khabar Network

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि पलामू की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और विकास योजनाओं को गति देना हेमंत सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।

विज्ञापन

पलामू. पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदीनीनगर के पुलिस स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि झारखंड के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को लेकर राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अंतिम सांस ले रही पांकी अमानत परियोजना को पुनर्जीवित

अंतिम सांस ले रही पांकी अमानत परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए राज्य सरकार ने स्वीकृति दी है. इस सिंचाई परियोजना का लाभ जिले के कई प्रखंडों के किसानों को मिलेगा. उन्होंने कहा कि 50 वर्षों के राजनैतिक जीवन में पलामू के गरीबी को बहुत करीब से देखा है.नन्हे मुन्ने बच्चों के आंखों में आंसू और जंगल से लकड़ियां चुनकर बाजार में बेच कर दो वक्त के भोजन का जुगाड़ करने वाले परिवारों को भी बहुत करीब से देखा है. इसलिए पलामू के ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना हेमंत सोरेन सरकार की प्राथमिकता है.

सरकार बहुत ही संवेदनशीलता के साथ कर रही है काम

जिले की अर्थव्यवस्था को संतुलित बनाये रखने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, अबुआ आवास योजना, पीएम जनमन योजना, कृषि और सम्बद्ध कृषि के क्षेत्र में, पशुपालन, गव्य और मतस्य पालन आदि प्रक्षेत्रों में श्री हेमंत सोरेन सरकार बहुत ही संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है.

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस के मंच से CM हेमंत सोरेन ने युवाओं को दिलाया भरोसा, बोले- मेहनत जाया नहीं जाएगी

मइंया सम्मान योजना से बढ़ा राज्य का विकास दर

उन्होंने कहा कि मइंया सम्मान योजना की राशि से राज्य का औसत विकास दर बढ़ा है. इस योजना से मिलने वाली राशि लाभुकों के लिए सीड मनी का काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की सक्रियता से उग्रवाद पर काबु पाया गया. ग्रामीण क्षेत्रों में उग्रवाद का खात्मा तो हुआ, लेकिन शहरी क्षेत्र के उग्रवादियों का सफाया कैसे होगा. क्या ऐसे कुछ तत्व जिले की शांति को भंग करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि उग्रवाद व अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola