गढ़वा जिले में अबुआ और पीएम आवास योजना की रफ्तार तेज, जानें उपलब्धि आंकड़े
AI Generated Image
गढ़वा जिले में अबुआ आवास और पीएम आवास योजना के तहत हजारों पक्के मकान बनकर तैयार। जानें जिले में आवास निर्माण की ताजा प्रगति और लाभार्थियों के आंकड़े।
गढ़वा : जिले में ग्रामीण विकास एवं आवास निर्माण की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर तेजी से कार्य किया जा रहा है. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना और केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हजारों ग्रामीण परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है.
रिकॉर्ड 6 हजार आवासों का निर्माण
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अबुआ आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले के लिए लगभग 10 हजार आवासों की स्वीकृति प्रदान की गयी थी. जिसके विरुद्ध अब तक रिकॉर्ड 6 हजार आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है. वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस जिले में 17 हजार 876 अबुआ आवास लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि निर्गत की जा चुकी है. जिसके तहत 5 हजार 100 आवासों का निर्माण पूर्ण करा लिया गया है.डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा ने इस जानकारी को साझा किया है . ये भी पढ़ें: रेलवे ने दी पलामू संसदीय क्षेत्र को बड़ी सौगात: ₹2,627 करोड़ की लागत से बनेगा शेरघाटी-कजरी की नई रेल लाइन
पीएम आवास योजना के तहत 3400 मकान बनकर तैयार
दूसरी तरफ प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले के लिए कुल 18 हजार 828 नए आवास स्वीकृत किए गए थे. जिसमें से अब तक 3 हजार 400 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है. वहीं शेष स्वीकृत मकानों का निर्माण कार्य प्रगति पर है.
पीएम जनमन योजना के तहत भी आवास निर्माण कार्य
इसके अलावा जिले के दूरस्थ एवं जनजातीय बहुल क्षेत्रों में पीएम जनमन योजना के तहत भी विशेष रूप से आवास निर्माण कार्य को गति दी जा रही है. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि तय समयावधि के भीतर सभी निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है ताकि सुयोग्य लाभुकों को जल्द से जल्द पक्का मकान सौंपा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










