Garhwa News: गढ़वा के रंका में बकरा चोर गिरोह का पर्दाफाश, जेल जा चुके 3 शातिर आरोपी पुलिस के हवाले

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

झारखंड के रंका में दो बकरे चोरी कर भाग रहे तीन सगे भाइयों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन

रंका,गढ़वा: रंका थाना क्षेत्र के हुरदाग गांव स्थित सिकरदाहा टोला से रविवार दोपहर दो बकरे चुराकर भाग रहे तीन चोरों को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए तीनों आरोपी सगे भाई हैं, जिनकी पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ीबीर निवासी रफीक अंसारी के पुत्र छोटू अंसारी उर्फ हबीब अंसारी, मुस्लिम अंसारी और तसलीम अंसारी के रूप में हुई है.

महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने खदेड़ा

पीड़ित राजदेव राम के दोनों बकरे घर से कुछ दूरी पर खेत में बंधे हुए चर रहे थे. दोपहर करीब दो बजे तीनों भाई एक बाइक से वहां पहुंचे और बकरों की रस्सी खोलकर उन्हें बाइक पर बैठाकर रंका की ओर भागने लगे. इसी दौरान एक महिला ने उन्हें देख लिया और शोर मचा दिया. महिला की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बाइक से पीछा किया और अनुमंडल कार्यालय के समीप तीनों को दबोच लिया.

पूछताछ में अपराध स्वीकार, पहले भी जा चुके हैं जेल

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में तीनों भाइयों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पीड़ित राजदेव राम ने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी उनके घर से 6 बकरियों की चोरी हुई थी. थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने बताया कि तीनों आरोपी पेशेवर चोर हैं तथा मेराल, रमना और नगरऊंटारी थाना क्षेत्रों से बकरी चोरी के मामलों में पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola