Garhwa News: गढ़वा में बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक संपन्न, 2029 चुनाव के लिए बनी रणनीति
बैठक में मौजूद बसपा नेता | Prabhat Khabar Network
गढ़वा में बसपा की समीक्षा बैठक में 2029 विधानसभा चुनाव की रणनीति बनी। नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने पलामू की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
गढ़वा: गढ़वा स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की संगठनात्मक समीक्षा बैठक सह कैडर कैंप का आयोजन किया गया. इस बैठक में पार्टी के वर्तमान संगठन की समीक्षा की गई तथा आगामी 2029 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से रणनीति तैयार की गई.
पलामू प्रमंडल की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने का ऐलान
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के झारखंड एवं बिहार के मुख्य सेक्टर प्रभारी नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने कहा कि पार्टी ने आगामी चुनावों की तैयारी अभी से प्रारंभ कर दी है. उन्होंने घोषणा की कि पलामू प्रमंडल क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों पर बसपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ, सेक्टर और विधानसभा स्तर की कमेटियों को सक्रिय करने तथा प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम गठित करने का आह्वान किया.
संगठन विस्तार और सामाजिक एकता पर जोर
केंद्रीय राज्य प्रभारी धर्मवीर सिंह अशोक ने संगठन के विस्तार पर बल दिया. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार और प्रदेश महासचिव अभिमन्यु कुमार सिंह ने समाज के सभी वर्गों को जोड़कर भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करने की बात कही.
उपस्थिति
जिला अध्यक्ष नंदा पासवान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सुनेश्वर राम, ज्ञानी राम, मोती राम, बिगु राम, राहुल कुमार दुबे, रामध्यान राम, चंद्रिका सिंह खरवार, शिवशंकर मेहता, कयास राम, उमाशंकर राम, श्रीराम रबी, ललन राम, संतोष प्रकाश गौतम, नरेश राम, अयोध्या राम, रामसुमेर राम, कमलेश कुमार, चंद्र धन राम, ऋषि कुमार, दिनेश कुमार रबी, दिलीप कुमार, राजेन्द्र राम, लालबिहारी राम, संतोष राम, सुमेर कुमार, अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रेम राम ब्यास और नंदकुमार राम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए