ePaper

East Singhbhum News : मांगें पूरी नहीं होने पर 23 से आमरण अनशन की चेतावनी

Updated at : 04 May 2025 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : मांगें पूरी नहीं होने पर 23 से आमरण अनशन की चेतावनी

मांगें पूरी नहीं होने पर 23 से आमरण अनशन की चेतावनी

विज्ञापन

धालभूमगढ़.

धालभूमगढ़ के चोइरा निवासी पूर्व बीएसएफ जवान तथा जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति के पूर्व सदस्य विमल मुंडा ने अनुमंडलाधिकारी के जरिये उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा. उन्होंने 22 मई तक मांगें पूरी नहीं होने पर 23 मई, 2025 से अनुमंडल कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है. ज्ञापन में कहा गया है कि फरवरी 2024 में नरसिंहगढ़ के हनुमान वाटिका मंदिर में प्रतिबंधित सामान फेंकने वालों की आज तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है. मोहलीशोल के बिहिंदा निवासी सोमाय मुर्मू ने जमीन ऑनलाइन के लिए शिविर में दो सितंबर 2019 एवं दो सितंबर 2024 को आवेदन दिया था, लेकिन आज तक उनकी जमीन ऑनलाइन नहीं की गयी. बैंक ऑफ इंडिया की सारंगाशोल शाखा में पूर्ण चंद्र मुंडा के खाते से लगभग दो वर्ष पूर्व उनकी जानकारी के बिना 80 हजार रुपये की निकासी हो गयी थी, जो आज तक उन्हें वापस नहीं मिली है. उक्त राशि लौटायी जाये. साथ ही उन्होंने बुजुर्गों को समय पर पेंशन भुगतान करने तथा बैंकों द्वारा रिक्त निकासी एवं जमा पर्ची पर हस्ताक्षर कराना बंद किये जाने की मांग की है.

हनुमान वाटिका मंदिर में हुई चोरी मामले में कार्रवाई की मांग

धालभूमगढ़.

नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका मंदिर कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से भेंटकर एक ज्ञापन सौंपा. इसमें मंदिरों में हुई चोरी मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने की शिकायत करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की. ज्ञापन में कहा गया है कि विगत वर्षों में नरसिंहगढ़ एवं धालभूमगढ़ के कई मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुईं, लेकिन प्रशासन की ओर से एक भी घटना का आज तक उद्भेदन नहीं हुआ और न ही अपराधी पकड़े गये. बीते वर्ष एवं इस वर्ष सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास किया गया. इस बारे में भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा तथा सनातन समाज के लोगों में भय एवं आक्रोश का माहौल है. अविलंब दोषियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी है. प्रतिनिधिमंडल में विप्लव साव, भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, पूर्व जिप सदस्य आरती सामाद, पूर्व पंसस रत्ना मिश्रा, पूर्व मुखिया देवानंद सिंह, श्रवण सिंह, विमल मुंडा, तूफान मिश्रा आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola