बिड़रा में पीएम आवास की सूची पर बवाल, गरीबों के नाम गायब ओयोग्य को लोभ
Author Atul pathak
Updated:
विज्ञापन

पीएम आवास की सूची में हेराफेरी का आरोप
विज्ञापन
पटमदा.
बिड़रा पंचायत के उप मुखिया गोपाल गोराई समेत कई जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की चयनित लाभुक सूची में भारी अनियमितता का आरोप लगाया है. इस संबंध में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने पटमदा बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच होने तक ग्राम सभा की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत योग्य लाभुकों का चयन निर्धारित सरकारी प्रक्रिया के अनुसार ही किया गया था. इसके बाद चयनित लाभुकों का जियो टैगिंग भी कराया गया और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सूची को अंतिम रूप से अनुमोदित किया गया था. परंतु, जब अंतिम सूची पंचायत कार्यालय पहुंची, तो देखा गया कि कई वास्तविक व जरूरतमंद परिवारों के नाम सूची से गायब हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि इस सूची में कुछ ऐसे लोगों के नाम शामिल कर दिए गए हैं, जिन्हें पहले ही ””””अबुआ आवास योजना”””” का लाभ मिल चुका है. पूर्व में भी कई गरीब परिवार आवास से वंचित रह गए थे और अब पुनः नाम हटाए जाने से उनमें भारी असंतोष है. ग्रामीणों ने पात्र लाभुकों के नाम सूची में फिर से शामिल करने की मांग की है. मौके पर उप मुखिया गोपाल गोराई, विकास चंद्र महतो, तिलक सिंह, सुनील कुंभकार और सौरभ दत्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे.पटमदा में सीओ ने विकास योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
पटमदा.
सीओ सह प्रभारी बीडीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में विभिन्न विकासात्मक व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. प्रभारी बीडीओ ने अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, अंबेडकर आवास, मैया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन, छात्रवृत्ति वितरण और मनरेगा की लंबित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. इसके अलावा जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, 15वें वित्त की योजनाओं, आंगनबाड़ी, जन वितरण प्रणाली तथा अंचल के दाखिल-खारिज व ऑनलाइन सुधार मामलों का भी मूल्यांकन किया गया. कुछ योजनाओं में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ ने कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया. इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










