पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में दंतैल हाथी का खौफनाक हमला, पोते को बचाते हुए दादा की मौत, झाड़ग्राम में तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

फोटो: घायल अनिल महतो फोटो: घायल का हाल जाने पहुंचे विधायक समीर मोहंती फोटो: घायल के परिजन को ₹5000 सौंपते वनकर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्वी सिंहभूम के कालियाम गांव में सोमवार सुबह एक जंगली हाथी ने 60 वर्षीय अनिल महतो पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. गनीमत रही कि उनके पोते को एक ग्रामीण ने बचा लिया.

विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम: पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालियाम पंचायत के कालियाम गांव में सोमवार की सुबह जंगली हाथी के अचानक हमले से एक 60 वर्षीय वृद्ध अनिल महतो की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसर गया है, वहीं वन विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

विज्ञापन

पोते के साथ ब्रश कर रहे थे दादा

घटना सोमवार की है. जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय अनिल महतो अपने 10 साल के पोते नीतीश महतो के साथ घर के बाहर ब्रश कर रहे थे. इसी बीच अचानक एक खूंखार दंतैल हाथी वहां आ धमका. हाथी को सामने देख दादा और पोता जान बचाकर भागने लगे. गनीमत रही कि पास ही ब्रश कर रहे ग्रामीण रमानाथ महतो ने गजब की सूझबूझ दिखाई और तुरंत बच्चे (नीतीश) को खींचकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया. हालांकि, अनिल महतो हाथी की चपेट में आ गए. हाथी ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और अपने दांत से सीने व जांघ पर हमला कर बुरी तरह कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

झाड़ग्राम अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद कालियाम पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम ग्रामीणों की मदद से घायल अनिल महतो को चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. वहां डॉ. आरएन शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम अस्पताल रेफर कर दिया. झाड़ग्राम अस्पताल में इलाज के दौरान अनिल महतो ने दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: 'लाल सलाम' गैंग को झटका, झारखंड-छत्तीसगढ़ के 24 माओवादी मंगलवार को करेंगे सरेंडर, 11 राइफलें भी होंगी जमा

रातभर 25 हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 25 हाथियों का एक बड़ा दल पूरी रात कालियाम और आसपास के गांवों में डटा रहा और फसलों व संपत्तियों को नुकसान पहुंचाता रहा. सुबह के वक्त जब हाथियों का झुंड वापस जंगल की ओर लौट रहा था, तब दल का मुख्य दंतैल (लीडर) पीछे छूट गया था. इसी गुस्सैल हाथी ने अनिल महतो पर हमला बोला.

वन विभाग ने दी 5 हजार की फौरी राहत

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक समीर मोहंती और वन विभाग के अधिकारी चाकुलिया सीएचसी पहुंचे. वन विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 5,000 की नकद राशि प्रदान की गई. विधायक समीर मोहंती ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि वे वन विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर सरकारी नियमानुसार मिलने वाली उचित मुआवजा राशि (4 लाख रुपये) जल्द से जल्द परिवार को दिलवाएंगे.

ये भी पढ़ें: सवालों के घेरे में JSSC नियुक्ति प्रक्रिया : कट ऑफ में अधिक अंक लाने वाले युवा लड़ रहे मुकादमा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola