झारोटेफ का घाटशिला प्रखंड कार्यकारिणी का पुनर्गठन, सब्यसाची पात्र बने अध्यक्ष

26जी 8- बैठक में उपस्थित शिक्षक-कर्मचारी | Prabhat Khabar Network
झारोटेफ घाटशिला प्रखंड कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ. सब्यसाची पात्र को अध्यक्ष चुना गया और लंबित मांगों को लेकर राज्यस्तरीय आंदोलन की रणनीति तय की गई.
संवाददाता, घाटशिला
झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्प्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) के चरणबद्ध आंदोलन के तहत रविवार को घाटशिला प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्रखंड कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया. बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारियों ने भाग लिया और लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया. मुख्य अतिथि एवं झारोटेफ के प्रांतीय वरीय उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा. कोल्हान जोन के संगठन सचिव उत्पल चक्रवर्ती ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि लंबित मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा. सभा को पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ कुंडू, सहायक आचार्य अनीत कुमार मांझी तथा सेवानिवृत्त शिक्षिका निर्मला तारा बाजराय ने भी संबोधित किया.
बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय
निर्वाचन पदाधिकारी कार्तिक चंद्र गोप, वरीय पर्यवेक्षक देवाशीष दे एवं पर्यवेक्षक यामिनी कांत महतो की देखरेख में हुए चुनाव में सब्यसाची पात्र प्रखंड अध्यक्ष, रतनलाल भगत प्रखंड सचिव, सत्यव्रत दत्ता प्रखंड कोषाध्यक्ष, रीता चंद्रा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा साधना रानी शर्मा महिला प्रकोष्ठ सचिव निर्वाचित घोषित की गयी. साथ ही अन्य पंचायत एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 जुलाई को शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ नहीं मिलने के विरोध में राज्यभर में लंच आवर के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा. वहीं 6 सितंबर को एमएसीपी सहित अन्य लंबित मांगों के समर्थन में रांची में आयोजित राज्यस्तरीय आंदोलन में बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी साजिद अहमद ने किया. समारोह के अंत में कर्मचारी हितों के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मो. युनूस परवेज
मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










