बिना पौधा लगाये निकाल लिये 1.59 लाख रुपये उपायुक्त से की शिकायत

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 10 Jun 2026 12:41 AM

विज्ञापन

केंदुआ पंचायत की महिला लाभुक पहुंचीं उपायुक्त कार्यालय

विज्ञापन

डुमरिया.

डुमरिया प्रखंड की केंदुआ पंचायत अंतर्गत रांगामाटिया गांव में आम बागवानी योजना में भारी वित्तीय अनियमितता और घोटाले का मामला सामने आया है. गांव की पीड़ित महिला लाभुक छीता मार्डी ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर इस संबंध में एक लिखित शिकायत सौंपी है. उपायुक्त को दिए आवेदन में छीता मार्डी ने बताया कि करीब तीन-चार साल पहले उनके नाम पर प्रखंड कार्यालय से 1 लाख 59 हजार 607 रुपये प्राक्कलन की आम बागवानी योजना (संख्या: 3410006003/IF/708090 1422730) स्वीकृत हुई थी. जमीनी हकीकत यह है कि उनकी जमीन पर न तो एक भी पौधा लगाया गया, न खाद दी गयी और न ही क्षेत्र की घेराबंदी की गयी. इसके बावजूद प्रखंड कार्यालय के अभियंताओं और पंचायत सचिव ने उनसे जबरन कार्य पूर्ण होने का गलत बयान लिखवाकर पूरी राशि की अवैध निकासी कर ली. पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए जदयू के महासचिव वीर सिंह देवगम तथा श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश सिंह भी उपायुक्त कार्यालय में उपस्थित थे. जदयू नेता वीर सिंह देवगम ने आरोप लगाया कि डुमरिया में बागवानी के नाम पर व्यापक पैमाने पर मनमानी और भ्रष्टाचार किया गया है. महिला ने डीसी से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए दोषी अधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola