East Singhbhum News : बिजली के पोल तीन साल से जर्जर, बल्लाम के लोग परेशान

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 06 May 2025 11:53 PM

विज्ञापन

बिजली के पोल तीन साल से जर्जर, बल्लाम के लोग परेशान

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला प्रखंड की काराडूबा पंचायत के बल्लाम गांव के ग्रामीण बीते तीन वर्षों से जर्जर बिजली पोल के कारण दहशत में जी रहे हैं. ग्रामीण इसे बदलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है. मंगलवार को ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर की. ग्रामीण अधिपत मार्डी, चरण मार्डी, हरेंद्र नाथ मार्डी, शंकर मार्डी, सुमित हेंब्रम, सुनील कुमार हांसदा, कानूराम हेंब्रम, महावीर हेंब्रम, कुंवर टुडू ने बताया कि बल्लाम गांव में लगभग 40 परिवार निवास करते हैं. गांव में लगे बिजली के खंभे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं. किसी समय बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीणों के अनुसार, विद्युत विभाग के संवेदक ने कुछ दिन पहले 15 नये खंभे गांव में गिरा तो दिए हैं, लेकिन अभी तक खंभे लगाने का कार्य शुरू नहीं किया गया है. स्थिति यह है कि कुछ खंभे सिर्फ खड़े हैं और उनमें लगा सीमेंट टूट चुका है. इससे विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो रही है. विभागीय जानकारी के अनुसार खंभे लगाने का कार्य वोल्टास कंपनी को सौंपा गया है. इस संबंध में जब विद्युत विभाग के कनीय अभियंता से बात की गयी, तो उन्होंने बताया कि संवेदक से संपर्क किया जा रहा है और कार्य बहुत जल्द शुरू किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola