East Singhbhum News : अबुआ आवास के नौ लाभुकों से बिचौलिये ने "2.70 लाख ठगे "

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 06 May 2025 11:58 PM

विज्ञापन

अबुआ आवास के नौ लाभुकों से बिचौलिये ने "2.70 लाख ठगे "

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला प्रखंड के कानीमहुली निवासी नौ सबर परिवारों से अबुआ आवास की प्रथम किस्त की राशि लेकर निर्माण शुरू नहीं किया गया. ढागाकमल गांव निवासी नवीन कर्मकार ने पांच माह पहले प्रत्येक परिवार से 30-30 हजार रुपये (कुल 2.70 लाख रुपये) ले लिए. उसने कहा कि उनके लिए आवास बनायेगा. उसने अबतक न मटेरियल गिराया, और न आवास निर्माण शुरू किया. उक्त सबर परिवारों ने मंगलवार को घाटशिला प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रखी.

20 किमी दूर से ब्लॉक पहुंचे सबरों की बात बीडीओ नहीं सुनी, प्रधान लिपिक को सबरों ने सौंपा ज्ञापन सबर परिवार 20 किमी दूर से प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. सुबह 11 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक डटे रहे. सबरों ने बीडीओ यूनिका शर्मा के नाम से प्रधान लिपिक को एक ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में मलावती सबर, किशोरी सबर, पुष्पा सबर, लिलमनी सबर, शुरूवाली सबर, शकुंतला सबर, मुगली सबर, सिमती सबर और होनु सबर ने हस्ताक्षर किये हैं.

शिक्षा मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया:

झामुमो कार्यकर्ता प्रीथो हांसदा ने बताया कि उन्होंने इसे लेकर कई झामुमो नेताओं से संपर्क किया. किसी ने ध्यान नहीं दिया. अंत में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से फोन पर शिकायत की गयी. मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि बीडीओ को लिखित शिकायत दें. इसके बाद वे स्वयं मामले को देखेंगे. प्रीथो हांसदा ने बीडीओ पर आरोप लगाया कि सबर परिवारों की बात को सुनना जरूरी नहीं समझा. यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. काराडुबा पंचायत के मुखिया माही हांसदा और पंचायत सचिव लक्ष्मीकांत महतो ने कहा कि उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola