Table of Contents
Raghubar Das on Nitish Kumar Oath: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा-जदयू-लोजपा-रा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनने पर ओडिशा के पूर्व राज्यपाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार राज्य में स्थिरता, विकास और सुशासन का एक नया अध्याय लिखेगी.
नीतीश कुमार को रघुवर दास ने दी बधाई
झारखंड के पूर्व सीएम और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर ने नीतीश कुमार के 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उन्हें बधाई दी है. रघुवर दास ने कहा है कि नीतीश कुमार सरकार बिहार में स्थिरता, विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखेगी. रघुवर दास ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार में एनडीए की सरकार विकास को गति देगी.
‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को पूरा करेगी बिहार की नयी सरकार
भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने यह भी कहा है कि नयी बिहार सरकार 2047 तक देश को ‘विकसित भारत’ बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सुप्रीमो नीतीश कुमार के अलावा उनकी पार्टी के 8, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 14 और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के 2 विधायकों ने नयी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Raghubar Das on Nitish Kumar Oath: हम, रालोमो के भी एक-एक मंत्री ने बिहार में ली शपथ
जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक मंत्री ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है, जिसमें भाजपा को 89, जनता दल(यू) को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) को 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (एचएएम) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (राम विलास) को 4 सीटें मिलीं हैं.
इसे भी पढ़ें
पश्चिमी सिंहभूम के बैंकों में जमा 101 करोड़ रुपए का कोई दावेदार नहीं, किसको मिलेंगे ये पैसे?
रांची में कैसा रहेगा 15 दिन का मौसम, कितना रहेगा तापमान, कब हो सकती है बारिश? पढ़ें वेदर अपडेट
झारखंड में 75 करोड़ का ‘आधार स्कैम’, स्कूली छात्रों से 2 साल से हो रही वसूली, भाजपा का सनसनीखेज आरोप
Matkuria Firing Case: मटकुरिया गोलीकांड में फैसला टला, अब 6 दिसंबर को आयेगा फैसला

