East Singhbhum News : केंदाडीह माइंस में वेतन भुगतान की मांग पर सुबह में किया कार्य बहिष्कार

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 14 May 2025 12:20 AM

विज्ञापन

केंदाडीह माइंस में वेतन भुगतान की मांग पर सुबह में किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन

मुसाबनी. एचसीएल की केंदाडीह माइंस में वेतन भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार सुबह की पाली में ठेका मजदूरों ने खदान से पानी निकासी कार्य का बहिष्कार किया. इसके फलस्वरूप सुबह की पाली में केंदाडीह माइंस से पानी निकासी कार्य प्रभावित हो गया. मजदूर माइंस गेट के समक्ष धरना देकर जल्द वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे थे. दोपहर को केंदाडीह माइंस गेट के सामने धरने पर बैठे मजदूरों के साथ एचसीएल प्रबंधन की वार्ता हुई. करीब एक घंटे चली वार्ता में प्रबंधन की ओर से अप्रैल 2025 का वेतन भुगतान 16 मई तक करने का लिखित आश्वासन दिया गया. इसके बाद मजदूरों का आंदोलन समाप्त हुआ और दोपहर की पाली से केंदाडीह माइंस में पानी निकासी का कार्य शुरू हुआ. वार्ता में एचसीएल प्रबंधन की ओर से डीजीएम दीपक कुमार श्रीवास्तव, एचआर अर्जुन लोहारा वरीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार मजदूरों की ओर से झारखंड खान मजदूर यूनियन केंदाडीह के अध्यक्ष जितेन सोरेन, शिवचरण सोरेन, मितेश हांसदा, दिलीप दास, विप्लव नारायण देव, दिलीप रजक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola