East Singhbhum News : चाकुलिया सीएचसी में जन्म प्रमाण पत्र बनाने में हुई धांधली
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 04 May 2025 12:03 AM
विज्ञापन
चाकुलिया सीएचसी में जन्म प्रमाण पत्र बनाने में हुई धांधली
विज्ञापन
चाकुलिया.
चाकुलिया की माटियाबांधी पंचायत के बाद अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भी जन्म प्रमाण पत्र बनाने में गड़बड़ी की बात सामने आयी है. निरीक्षण के लिए चाकुलिया सीएचसी पहुंचे सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने इस मामले को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को फटकार लगायी है. हालांकि स्वास्थ्यकर्मियों की इस गुप्त बैठक से मीडिया को दूर रखा गया. सूचना है कि चाकुलिया सीएचसी में बनाये गये लगभग 60 जन्म प्रमाण पत्र में गड़बड़ी पायी गयी है. जल्द ही इस मामले में भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. चाकुलिया सीएचसी में शनिवार को सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने निरीक्षण किया. उनके साथ जिला प्रोग्राम मैनेजर विनय कुमार और जिला डाटा मैनेजर दिलीप कुमार भी थे. सिविल सर्जन ने केंद्र में सुविधाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई की भी जांच की. साथ ही केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया. डॉक्टर एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये. सिविल सर्जन ने बताया कि निरीक्षण में कुछ कमियां पायी गयीं. सभी कमियों को दुरुस्त करने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू को दिशा-निर्देश दिया गया है.गड़बड़ी की बात सामने आयी, चल रही जांच : डॉ रंजीत मुर्मू
सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र बनाये जाने में गड़बड़ी की बात सामने आयी है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. जांच के उपरांत ही समुचित जानकारी दी जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










