East Singhbhum News : आंधी ने हमारी जिंदगी उजाड़ दी, बच्चों को कैसे पालूंगी : रुक्मिणी
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 07 May 2025 11:40 PM
आंधी ने हमारी जिंदगी उजाड़ दी, बच्चों को कैसे पालूंगी : रुक्मिणी
गालूडीह
.गालूडीह थाना क्षेत्र के बाघुड़िया गांव में मंगलवार की शाम आंधी-बारिश में कच्चा मकान ढहने से 42 वर्षीय विश्वनाथ टुडू की मौत हो गयी. बुधवार को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में डॉ रामचंद्र सोरेन ने शव का पोस्टमार्टम किया. पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया. शव लेकर दोपहर में परिजन गांव पहुंचे. शाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया. बुधवार को घाटशिला की सीओ निशांत अंबर भी अस्पताल पहुंचीं. परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ पूरा अंचल परिवार खड़ा है. उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद चार लाख रुपये मुआवजे की प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी. आश्वासन दिया कि घर जाकर स्थिति का जायजा लेंगी. परिवार को हर संभव सहायता दी जायेगी. पत्नी रुक्मिणी टुडू ने रोते हुए बताया कि आंधी ने हमारी जिंदगी उजाड़ दी है. उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र 6 और 8 वर्ष है. पति घर में इकलौता कमाने वाले थे. जिंदगी कैसे चली इसकी चिंता सता रही है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, बाघुड़िया के पूर्व मुखिया हुडिंग सोरेन, रतन महतो, सब्यसाची चौधरी, विकास मजूमदार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










