एक साल से आयरन गोलियों की आपूर्ति बंद

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के सभी सरकारी अस्पताल में गर्भवतियों को दी जाने वाली आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां एक साल से नहीं है. इसकी आपूर्ति ही इस प्रखंड में बंद है. केंद्र में बैठी एएनएम जयश्री सवैया ने कहा कि सोमवार को किशोरी कार्यक्रम है, परंतु आयरन की गोलियों का अभाव है. इस […]
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के सभी सरकारी अस्पताल में गर्भवतियों को दी जाने वाली आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां एक साल से नहीं है. इसकी आपूर्ति ही इस प्रखंड में बंद है.
केंद्र में बैठी एएनएम जयश्री सवैया ने कहा कि सोमवार को किशोरी कार्यक्रम है, परंतु आयरन की गोलियों का अभाव है. इस केंद्र में कई गर्भवती आती है, परंतु हम उन्हें आयरण और फोलिक एसिड की गोलियां नहीं दे पाते. प्रखंड और जिला के पदाधिकारी बताते हैं कि जिला से ही आयरन की गोलियों की आपूर्ति नहीं हो रही है.
अक्तूबर 2012 से आपूर्ति बंद है, जबकि गर्भवर्तियों को गर्भ ठहरने पर कम से एक सौ गोलियां खिलाने का नियम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










