BJP ने MLC उपचुनाव के लिए सूर्य कुमार शर्मा को बनाया उम्मीदवार, दीपक प्रकाश की चर्चा पर लगा फुल स्टॉप

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

सूर्य कुमार शर्मा, बीजेपी नेता

Bihar Politics: बिहार में विधान परिषद उपचुनाव होना है. इसके लिए बीजेपी की ओर से उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है. भाजपा ने सूर्य कुमार शर्मा को कैंडिडेट बनाया है. यह सीट निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बीजेपी ने विधान परिषद उपचुनाव 2026 के लिए सूर्य कुमार शर्मा को उम्मीदवार बनाया है. मंत्री मंगल पांडे सिवान के विधायक बन चुके हैं, जिसके बाद यह सीट खाली हुई थी. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने सूर्य कुमार शर्मा को स्वीकृति दी है.

कब है नामांकन की आखिरी तारीख?

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी शेड्यूल की माने तो, एमएलसी उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम डेट 30 अप्रैल है. ऐसे में बीजेपी कैंडिडेट जल्द ही अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. बताया जा रहा है कि सूर्य कुमार शर्मा बीजेपी के अनुभवी नेता हैं और पिछले करीब 40 सालों से संगठन से जुड़े हुए हैं.

सूर्य कुमार शर्मा के बारे में जानकारी

जानकारी के मुताबिक, सूर्य कुमार शर्मा फिलहाल बिहार बीजेपी मुख्यालय के प्रभारी हैं. वे भूमिहार जाति से आते हैं और मूल रूप से अरवल जिले के रहने वाले हैं. पार्टी से जुड़ी गतिविधियों में एक्टिव रहते हैं. कहा जा रहा है कि सूर्य कुमार शर्मा को कैंडिडेट बनाकर बीजेपी ने जातीय समीकरण साधने की कोशिश की. सूर्य कुमार शर्मा ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ भी काम किया है.

दीपक प्रकाश के नाम की थी चर्चा

मंत्री मंगल पांडे सिवान के विधायक बने, जिसके बाद यह सीट खाली हुई. पहले इस सीट के लिए उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को कैंडिडेट बनाए जाने की चर्चा थी. लेकिन बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने सूर्य कुमार शर्मा के नाम की स्वीकृति दे दी है, जिसके बाद दीपक प्रकाश से जुड़े चर्चा पर फुल स्टॉप लग गया है. बीजेपी ने महाराष्ट्र में भी उपचुनाव के लिए कैंडिडेट का एलान किया. महाराष्ट्र में उपचुनाव के लिए डॉ. प्रज्ञा राजीव सातव के नाम पर मुहर लगी.

Also Read: 29 और 30 अप्रैल को पूरे बिहार में IMD का अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन