पटना में प्रेमी ने चलती ट्रेन से प्रेमिका को फेंका, एक माह पहले ही घर से भागी थी नाबालिग

Updated:
विज्ञापन

एआइ से बनायी गयी तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजधानी पटना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके प्रेमी ने चलती ट्रेन से धक्का देकर फेंक दिया. लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Girl Thrown Off The Train In Patna : राजधानी पटना में प्रेमी के साथ घर से निकली 15 वर्षीया नाबालिग को युवक ने बुधवार को चलती लोकल ट्रेन से धक्का देकर बाहर फेंक दिया. ट्रेन से गिरने के बाद नाबालिग फुलवारी स्टेशन के पास जख्मी हालत में मिली. सूचना मिलने पर रेल पुलिस ने उसे तत्काल गर्दनीबाग अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बतायी जा रही है.

विज्ञापन

इलाज के बाद जीआरपी थाने लायी गयी

इलाज के बाद रेल पुलिस नाबालिग को पूछताछ के लिए पटना जंक्शन स्थित जीआरपी थाने लेकर आयी. यहां महिला पुलिसकर्मी उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही हैं. प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक महीने से घर से निकली हुई थी और वैशाली जिले के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ रह रही थी.

आरा जा रही थी, इसी दौरान ट्रेन से गिराया

नाबालिग के अनुसार, बुधवार को वह प्रेमी के साथ लोकल ट्रेन से आरा जा रही थी. इसी दौरान युवक ने कथित तौर पर उसे चलती ट्रेन से धक्का देकर बाहर फेंक दिया. ट्रेन से गिरने के कारण वह जख्मी हो गयी और फुलवारी स्टेशन के पास मिली.

बयान में स्पष्टता नहीं, जांच में जुटी पुलिस

हालांकि, नाबालिग घटना के कारण और प्रेमी द्वारा धक्का दिये जाने के संबंध में पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है. पुलिस उसके बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. जीआरपी ने नाबालिग के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.

युवक की तलाश में जुटी जीआरपी

पुलिस अब युवक की पहचान और उसके ठिकाने का पता लगाने में जुटी है. नाबालिग के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन