East Singhbhum News : विधायक बने अध्यक्ष, 16.80 लाख अनुदान राशि को हरी झंडी

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : विधायक बने अध्यक्ष, 16.80 लाख अनुदान राशि को हरी झंडी

धालभूमगढ़ : गंगा नारायण देव इंटर कॉलेज के शासी निकाय की बैठक हुई, 30 दिनों में कर्मियों के प्रमाण पत्रों की जांच

विज्ञापन

धालभूमगढ़. गा नारायण देव इंटर कॉलेज की शासी निकाय की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को प्राचार्य सुजीत उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में क्षेत्रीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, एसडीओ सुनील चंद्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जैक प्रतिनिधि निर्मलेंदु महतो और बीडीओ बबली कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक में विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के पदेन अध्यक्ष के रूप में नाम की संपुष्टि की गयी. बैठक में कॉलेज के विकास और प्रशासनिक सुधार को लेकर कई अहम फैसले लिए गये. पिछले वित्तीय वर्ष की अनुदान राशि 16.80 लाख रुपये का भुगतान कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के बीच किया जायेगा. सभी कर्मियों के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच आगामी 28 मई तक पूरी की जायेगी. इसके लिए बीडीओ बबली कुमारी और जैक प्रतिनिधि को जिम्मेदारी दी गयी है. प्रभारी प्रधानाचार्य सुजीत उपाध्याय व पूर्व प्रभारी अमिताभ रथ के बीच चल रहे विवाद पर निर्णय लिया गया कि झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण के फैसले के बाद इस पर विचार होगा.

कॉलेज में गंदगी व झाड़ी देख नाराजगी जतायी, विकास का संकल्प

भ्रमण के दौरान कॉलेज परिसर में गंदगी और झाड़ियां देखकर विधायक ने कड़ी नाराजगी जतायी. उन्होंने प्राचार्य को नियमित साफ-सफाई और अनुशासन बनाये रखने का निर्देश दिया. साथ ही, आंधी में क्षतिग्रस्त हुए एक अधूरे भवन को विधायक ने अपने निजी खर्चे से पूर्ण करवाने की घोषणा की. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल इसका प्राक्कलन (एस्टीमेट) तैयार करने का निर्देश दिया.

विवाद का असर छात्रों की पढ़ाई पर न हो:

विधायक ने प्राचार्य को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी आंतरिक विवाद का असर छात्रों की पढ़ाई पर नहीं पड़ना चाहिए. उन्होंने नियमित कक्षाएं संचालित करने और संस्थान की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया. इस अवसर पर दानदाता सदस्य शिबू नारायण देव, सचिव सतीश चंद्र सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, जगदीश भगत, अर्जुन चंद्र हांसदा, प्रणव महतो, और सोनाराम सोरेन सहित कॉलेज के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola