दलमा से सटे गांवों में विकास कार्य जारी : रेंजर

Updated:
विज्ञापन

फोटो है, दलमा से सटे हलुदबनी गांव में लगाए गए ड्रिंकिंग वॉटर पंप सेट. | Prabhat Khabar Network

दलमा इको सेंसिटिव जोन के गांवों में वन विभाग द्वारा सोलर पंप और स्ट्रीट लाइट समेत कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। रेंजर ने दी पूरी जानकारी।

विज्ञापन

पटमदा : दलमा इको सेंसेटिफ जॉन क्षेत्र में वन विभाग की ओर से आगामी 10 वर्षों का माइक्रो प्लान तैयार कर ड्रिंकिंग वॉटर पंप सेट सोलर सिस्टम, स्टेट लाइट सोलर सिस्टम, युवाओं को ट्रेनिंग आदि गांवों में विकास का कार्य जारी है. वर्ष 2025-26 में दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी से सटे दलमा के तराई क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में 33 ड्रिंकिंग वॉटर पंप सेट सोलर सिस्टम का निर्माण कराया गया हैं. जबकि अगला वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये योजना तैयार कर अन्य गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से ड्रिंकिंग वॉटर पंप सेट निर्माण का कार्य जारी है. दलमा रेंजर अर्पणा चंद्रा ने बताया कि दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र से सटे गांवों की विकास के लिए वन विभाग द्वारा माइक्रो प्लान तैयार कर गांवों में विकास कार्य जारी है. दलमा इको सेंसेटिफ जॉन में आने वाले वामनी, धूसरा, देवघर, झांटीपहाड़ी, मिर्जडीह, बालीगुमा, हलुदवनी, सारी, पलासवनी, लायलम, भिलाईपहाड़ी, बेलडीह, ओपो, बाटालुका, चिमटी, तुंगबुरु, सालदोहा, चिमटी, लायलम, सुखलाड़ा, छोटाबाकी, पागदा, सोमाडीह, कुदलुंग, डांगडुंग, रापाचा, कुंदरुकोचा, बालीगुमा, कोयरा, झुंझका गांव शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola