गढ़वा में अस्मिता सिटी लीग आज से, बेटियां दिखाएंगी दमखम

Updated:
विज्ञापन
world athletics day 2026

world athletics day 2026

Garhwa News: गढ़वा में 29 अप्रैल से 2 मई तक खेलो इंडिया ‘अस्मिता सिटी लीग’ का आयोजन होगा. खेलो इंडिया के तहत एथलेटिक्स, फुटबॉल, बॉक्सिंग, कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट

Garhwa News: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया ‘अस्मिता सिटी लीग’ का आयोजन झारखंड के गढ़वा जिले में होने जा रहा है. लड़कियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित यह चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता 29 अप्रैल से 2 मई 2026 तक चलेगी. 

महिला खिलाड़ियों को मिलेगा मंच 

जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि इस लीग के माध्यम से जिले की उभरती महिला खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच मिलेगा. बताया गया कि लीग के सभी मुकाबले गढ़वा स्थित फुटबॉल स्टेडियम और दिशोम गुरु इनडोर स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे. 

तीन वर्गों में होगी प्रतियोगिताएं 

प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और ओपन (खुला) वर्ग की छात्राएं और युवतियां भाग ले सकेंगी. तय कार्यक्रम के अनुसार फुटबॉल स्टेडियम में 29 और 30 अप्रैल को, एथलेटिक्स में 200, 400, 800 मीटर दौड़ के अलावा चक्का फेंक (डिस्कस थ्रो) और गोला फेंक (शॉट पुट) स्पर्धाएं होंगी. दिशोम गुरु इनडोर स्टेडियम में 29 अप्रैल को  बैंडिमटन फुटबॉल स्टेडियम में 1 और 2 मई को फुटबॉल प्रतियोगिता होगी, कबड्डी दिशोम गुरु इनडोर स्टेडियम में 1 और 2 मई को. 

तकनीकी तैयारियां पूरी 

जिला खेल पदाधिकारी ने गढ़वा जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी स्कूलों और महाविद्यालयों के प्राचार्य और खेल शिक्षकों से अपनी छात्राओं को इस प्रतियोगिता में शामिल कराने की अपील की है. उन्होंने कहा कि ‘अस्मिता सिटी लीग’ का मुख्य लक्ष्य खेल के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करना है. आयोजन को लेकर विभाग द्वारा सभी तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola