East Singhbhum News : शौच के लिए सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने कुचला, मौत

Published by :ATUL PATHAK
Published at :26 Apr 2026 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : शौच के लिए सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने कुचला, मौत

मजदूरी कर चलता था परिवार परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला थाना क्षेत्र की धरमबहाल पंचायत अंतर्गत मनोहर कॉलोनी के पास शनिवार की सुबह शौच के लिए जा रहे युवक की अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान 25 वर्षीय सोमनाथ टुडू के रूप में हुई. मृतक के भाई साहेब राम टुडू ने बताया कि सोमनाथ के माता-पिता का निधन हो चुका है. वह मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन कर रहा था. एक भाई की मृत्यु पहले ही हो चुकी है. अब सोमनाथ की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बताया जा रहा कि वह सुबह सड़क पार कर रहा था. इस दौरान एक वाहन रौंदते हुए फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस की मदद से उसे घायल अवस्था में अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. शंकर टुडू ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉ. मीरा मुर्मू द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें समाजसेवी कालीराम शर्मा ने सहयोग किया.

गलत दिशा में वाहन चलाने से हो रही दुर्घटना, प्रशासन बना मूकदर्शक

हादसों की दूसरी बड़ी वजह फूलपाल से घाटशिला जाने वाले लोगों का एसडीओ कार्यालय होते हुए रॉन्ग रूट (गलत दिशा) से फूलडुंगरी आना है. आश्चर्य की बात यह है कि इसी मार्ग पर अनुमंडलाधिकारी और एसडीपीओ का कार्यालय स्थित है. अधिकारी प्रतिदिन यहां से गुजरते हैं, इसके बावजूद सुरक्षा के कोई ठोस उपाय नहीं किये गये हैं.

लगातार हो रहे हादसे, सबक नहीं ले रहा प्रशासन:

स्थानीय प्रशासन और एनएचएआइ से बार-बार शिकायत के बाद भी अब तक इस ब्लैक स्पॉट को सुधारने की दिशा में कोई पहल नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 27 दिसंबर, 2024 को हाथीजोबड़ा पुल के पास खड़े डंपर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी. इसके अलावा दर्जनों कार, ट्रक और बाइक दुर्घटनाएं यहां हो चुकी हैं.

हाथीजोबड़ा पुलिया हुई जानलेवा आधा दर्जन से अधिक की गयी जान

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. काशिदा से घाटशिला अनुमंडल कार्यालय जाने वाला मार्ग हॉटस्पॉट बन चुका है. विशेषकर हाथीजोबड़ा पुलिया के पास अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. ग्रामीणों का कहना है कि फोरलेन निर्माण के दौरान पुरानी पुलिया की मरम्मत कर छोड़ दिया गया, जिसकी रेलिंग छोटी है. वहीं, सड़क चौड़ी है, जिससे वाहन चालकों के लिए भ्रम और खतरे की स्थिति पैदा करती है.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola