बंगाल चुनाव : 96.2 फीसदी वोटिंग के साथ कूचबिहार ने रचा इतिहास, महिलाओं ने भी दिखाया दम, देखें जिलों का पूरा डेटा

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Election 2026 Phase 1 Voting Percentage

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

West Bengal Election 2026 Phase 1 Voting Percentage: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण के आधिकारिक आंकड़े जारी हो गये हैं. कूचबिहार में सबसे ज्यादा 96.2 फीसदी मतदान हुआ. जानें आपके जिले में कितने प्रतिशत वोट पड़े और महिला-पुरुष भागीदारी का पूरा गणित.

विज्ञापन

West Bengal Election 2026 Phase 1 Voting Percentage: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में मतदाताओं ने लोकतंत्र का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 16 जिलों में जबर्दस्त वोटिंग हुई. उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल तक, लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया. सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा कूचबिहार से आया, जहां रिकॉर्ड 96.2 प्रतिशत मतदान हुआ. राज्य के कुल 3.60 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 3.36 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.

विज्ञापन

कलिम्पोंग में हुई सबसे कम वोटिंग

चुनाव आयोग के आंकड़ों पर नजर डालें, तो मतदान का स्तर बेहद ऊंचा रहा. उत्तर बंगाल के कूचबिहार के बाद दक्षिण दिनाजपुर वोटिंग के मामले में दूसरे नंबर पर रहा. यहां 95.44 प्रतिशत और मालदा में 94.79 फीसदी मतदान हुआ. जलपाईगुड़ी में 94.76 प्रतिशत, उत्तर दिनाजपुर में 94.16 फीसदी और बीरभूम में 94.51 प्रतिशत वोटिंग हुई.

पहाड़ पर सबसे कम मतदान

पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाके दार्जिलिंग में 88.98 फीसदी मतदान हुआ. कलिम्पोंग जिला 83.04 प्रतिशत मतदान के साथ लिस्ट में सबसे नीचे रहा. दक्षिण बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में 92.75 फीसदी, पश्चिम मेदिनीपुर में 92.19 प्रतिशत और झारग्राम में 92.26 प्रतिशत वोटिंग हुई.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुरुष और महिला मतदाताओं में कड़ी टक्कर

बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण के महाकुंभ में वोटरों की भागीदारी ने सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये. इस चरण में कुल 3,60,77,304 पंजीकृत वोटर थे. इनमें से 3,36,22,168 लोगों ने ईवीएम का बटन दबाया. 1,70,81,849 पुरुषों और 1,65,40,065 महिलाओं ने वोट डाले. महिलाओं की यह भारी भागीदारी राज्य में सत्ता की चाबी किसके पास जायेगी, इसमें बड़ी भूमिका निभा सकती है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के पहले चरण की अग्निपरीक्षा में ECI पास, 44376 हजार बूथों पर कोई नहीं कर पाया ‘खेला’, अब 29 की तैयारी

West Bengal Election 2026 Phase 1 Voting Percentage: मतदान प्रतिशत की पूरी लिस्ट (जिलावार)

जिले का नामवोट प्रतिशत
कूचबिहार96.2 प्रतिशत
दक्षिण दिनाजपुर95.44 प्रतिशत
मालदा94.79 प्रतिशत
जलपाईगुड़ी94.76 प्रतिशत
बीरभूम94.51 प्रतिशत
उत्तर दिनाजपुर94.16 प्रतिशत
मुर्शिदाबाद93.67 प्रतिशत
अलीपुरदुआर93.2 प्रतिशत
पूर्व मेदिनीपुर92.75 प्रतिशत
झारग्राम92.26 प्रतिशत
पश्चिम मेदिनीपुर92.19 प्रतिशत
बांकुड़ा92.55 प्रतिशत
पुरुलिया91.59 प्रतिशत
पश्चिम बर्धमान90.32 प्रतिशत
दार्जिलिंग88.98 प्रतिशत
कलिम्पोंग83.04 प्रतिशत

किसका रास्ता हुआ साफ, फैसला 4 मई को

इतने उच्च मतदान प्रतिशत ने राजनीतिक विश्लेषकों को भी चौंका दिया है. भारी मतदान को अक्सर ‘परिवर्तन’ की लहर या फिर मौजूदा सरकार के प्रति ‘मजबूत समर्थन’ के रूप में देखा जाता है. अब 4 मई को होने वाली मतगणना ही बतायेगी कि इस ‘वोटों की सुनामी’ ने किसका रास्ता साफ किया और किसकी मुश्किलें बढ़ायी हैं.

इसे भी पढ़ें

डायमंड हार्बर में चुनाव आयोग का एक्शन, IPS अधिकारी समेत 5 पुलिस अफसर सस्पेंड, SP को कड़ी चेतावनी

बंगाल चुनाव में बड़ी कार्रवाई, पोलिंग एजेंट से मिला कैश, अब तक 481 करोड़ की जब्ती

इलेक्शन ड्यूटी पर तैनात 65 कर्मियों को झटका, वोटर लिस्ट से नाम कटने के मामले में भी दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

बंगाल में लोकतंत्र की ‘सुनामी’, 74 साल का रिकॉर्ड टूटा, रात 9 बजे तक 92.35 फीसदी मतदान, क्या यह महा-परिवर्तन की आहट?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola