बंगाल चुनाव में बड़ी कार्रवाई, पोलिंग एजेंट से मिला कैश, अब तक 481 करोड़ की जब्ती

West Bengal Election Seizure: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण में निर्वाचन आयोग ने 481 करोड़ रुपए से अधिक की जब्ती की है. मुर्शिदाबाद में पोलिंग एजेंट से कैश और राज्य भर में भारी मात्रा में हथियार व नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं.
खास बातें
West Bengal Election Seizure: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की है. चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में सघन अभियान चलाकर करोड़ों रुपए की नकदी, शराब और ड्रग्स जब्त किये हैं.
वोटिंग के दिन पोलिंग एजेंस से 1.66 लाख रुपए बरामद
आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, मतदान के दिन भी सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए नकद बरामदगी की है. 23 अप्रैल को मुर्शिदाबाद जिले के मुराराई विधानसभा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई हुई. ऑन-ड्यूटी सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों ने बूथ संख्या 137 पर एक पोलिंग एजेंट रजाउल दफादार के पास से 1,65,820 रुपए नकद बरामद किये.
181 जगह पर छापे, 5.73 लाख रुपए के नशीले पदार्थ जब्त
इससे एक दिन पहले यानी 22 अप्रैल को आबकारी विभाग ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर टाउन, सबांग, घाटाल और बेलदा सहित 181 स्थानों पर छापेमारी की. छापेमारी में शराब, बीयर और स्पिरिट बरामद की गयी, जिसकी कुल कीमत 55,72,750 रुपए आंकी गयी है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब तक 481 करोड़ से अधिक की जब्ती
चुनाव की घोषणा के बाद से (15 मार्च 2026 से) आयोग ने राज्य भर में भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की है. जब्ती की रकम 481 करोड़ के पार हो गयी है. इसमें 29.03 करोड़ रुपए नकद, 108.26 करोड़ रुपए के ड्रग्स और नशीले पदार्थ जब्त किये गये हैं. 107.53 करोड़ रुपए की 40 लाख लीटर से अधिक शराब पकड़ी गयी है. 57.28 करोड़ रुपए की कीमती धातुएं और 179.29 करोड़ रुपए के मुफ्त उपहार (Freebies) भी बरामद हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी, जानें BJP का ’बूथ-दर-बूथ’ सोशल इंजीनियरिंग प्लान
West Bengal Election Seizure: हथियारों और बमों का जखीरा बरामद
शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने बहुस्तरीय सुरक्षा रणनीति अपनायी है. 15 मार्च से अब तक 384 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं. आयोग ने 1,232 बम, 595 कारतूस और लगभग 216.2 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की है. राज्य में कुल 52,869 लाइसेंसी हथियारों में से 41,704 हथियार थानों में जमा कराये जा चुके हैं.
21 लाख से ज्यादा पोस्टर हटाये गये
आयोग ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (MCC) के तहत सरकारी और निजी संपत्तियों से अवैध प्रचार सामग्री हटाने का अभियान चलाया है. पूरे राज्य में अब तक विज्ञापन और दीवारों पर लेखन के 21,96,607 मामले दर्ज कर हटाये गये हैं. सबसे अधिक कार्रवाई पश्चिम बर्धमान (3,19,985), उत्तर 24 परगना (1,76,537) और मुर्शिदाबाद (1,80,869) जिलों में की गयी है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: EVM और वोटिंग की सुरक्षा के चुनाव आयोग ने बनाये कड़े नियम, SD कार्ड का प्रोटोकॉल बदला
उत्तर कोलकाता में 1.47 लाख अवैध पोस्टर हटाये गये
कोलकाता उत्तर में 1.47 लाख और कोलकाता दक्षिण में 38 हजार से अधिक अवैध पोस्टर हटाये गये हैं. निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि आगामी चरणों में भी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जायेगा.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में तृणमूल समर्थकों ने भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तस्वीरें और वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




