East Singhbhum News : भीषण गर्मी में बिजली कटौती से त्राहिमाम, खेती भी प्रभावित

Published at :25 Apr 2026 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : भीषण गर्मी में बिजली कटौती से त्राहिमाम, खेती भी प्रभावित

बिजली संकट से किसान को पटवन में हो रही असुविधा, गर्मी से लोग बेहाल

विज्ञापन

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा में भीषण गर्मी के बीच पिछले दो दिनों से बिजली की चरमरायी व्यवस्था से त्राहिमाम की स्थिति है. आम जनता से लेकर किसान परेशान हैं. स्थानीय लोगों की बढ़ती शिकायतों के बाद विधायक समीर मोहंती ने बिजली विभाग के महाप्रबंधक से दूरभाष पर बात की. विधायक ने कड़े शब्दों में कहा कि बहरागोड़ा कृषि प्रधान क्षेत्र है, जहां लगभग 18,000 हेक्टेयर में धान की खेती होती है. सिंचाई पूरी तरह से बिजली पर निर्भर है. प्रचंड गर्मी और बिजली की आंख-मिचौली ने किसानों और आम नागरिकों की कमर तोड़ दी है. विधायक ने निर्देश दिया कि यह विभाग की जिम्मेदारी है कि वह बिजली व्यवस्था को कैसे दुरुस्त करता है, लेकिन जनता को राहत मिलनी चाहिए. प्रचंड गर्मी में बिजली नहीं रहने से सबसे ज्यादा प्रभावित किसान हो रहे हैं. धान की फसल को बचाने के लिए सिंचाई अनिवार्य है, लेकिन लचर आपूर्ति के कारण पंप नहीं चल पा रहे हैं. आम नागरिक भी रात भर उमस और गर्मी के कारण सो नहीं पा रहे हैं. विधायक की इस पहल के दौरान असित मिश्रा, गुरुचरण मार्डी, रास बिहारी साहू, जीत वाहन राउत समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

एक से दो दिनों में सुधार का आश्वासन

विधायक से बातचीत में महाप्रबंधक ने बिजली संकट की असल वजह का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि बहरागोड़ा प्रखंड में प्रतिदिन 12 मेगावाट बिजली की आवश्यकता होती है, लेकिन वर्तमान में ऊपर से मात्र 5 मेगावाट की आपूर्ति हो पा रही है. क्षमता से आधे से भी कम बिजली मिलने के कारण रोटेशन और कटौती की समस्या उत्पन्न हो रही है. हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि एक से दो दिनों के भीतर आपूर्ति में सुधार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola