चश्मे के लेंस पर जम गए हैं दाग और उंगलियों के निशान? घर की इन 5 चीजों से करें साफ, मिनटों में लौट आएगी चमक
चश्मे के लेंस को साफ करने के तरीके Ai image
Lens Cleaning Tips: अगर आपका चश्मा भी बार-बार धुंधला हो जाता है और आप उसे शर्ट या टिश्यू से साफ कर लेते हैं, तो जरा रुक जाइए. आपकी यही छोटी-सी गलती लेंस को हमेशा के लिए खराब कर सकती है. जानिए घर पर मौजूद कुछ सिंपल चीजों से लेंस को बिना स्क्रैच नए जैसा चमकाने के आसान तरीके.
Lens Cleaning Tips: अक्सर चश्मे के लेंस पर धुंधलापन, उंगलियों के निशान या धूल का जम जाना एक कॉमन प्रॉब्लम है. जब लेंस गंदा हो जाता है, तो अक्सर हम इसे अपनी शर्ट से पोंछकर या फिर लिक्विड स्प्रे का इस्तेमाल करके दाग-धब्बों और निशानों को साफ करने की कोशिश करते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपको यह समझना चाहिए कि आपकी छोटी-सी गलती की वजह से भी लेंस पर स्क्रैच आ सकते हैं, जिसकी वजह से चश्मा हमेशा के लिए खराब भी हो सकता है. बता दें, अगर आप अपने चश्मे को बिल्कुल ही नए जैसा चमकाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको किसी महंगे लिक्विड या स्पेशल क्लीनर की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. आप अगर चाहें, तो घर पर ही मौजूद कुछ प्रूवन और सुरक्षित चीजों का इस्तेमाल करके हर तरह के दाग-धब्बों और निशानों को मिनटों में साफ कर सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं आसान और असरदार तरीकों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.
डिश सोप और गुनगुना पानी
चश्मा की लेंस को साफ करने का सबसे बेहतरीन और डॉक्टरों द्वारा प्रूवन तरीका है डिश वॉशिंग लिक्विड का इस्तेमाल करना. इसके सही इस्तेमाल से लेंस पर जमे तेल और ग्रीस को हटाने में काफी ज्यादा मदद मिल सकती है. इसके लिए सबसे पहले अपने हाथों को धो लें और इसके बाद चश्मे के लेंस पर एक-एक बूंद डिश सोप डालें और उंगलियों की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें और इसके बाद चश्मे को गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें. इस बात का ख्याल रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो, नहीं तो लेंस की कोटिंग खराब हो सकती है.
माइक्रोफाइबर क्लॉथ का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
चश्मे की लेंस को साफ करने के लिए कभी भी शर्ट के कोने, तौलिए या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल न करें. ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें मौजूद रेशे लेंस पर बारीक स्क्रैच डाल देते हैं. हमेशा उस माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें जो चश्मे के डिब्बे के साथ आता है. माइक्रोफाइबर क्लॉथ खास तौर पर धूल के कणों और उंगलियों के निशान को बिना किसी नुकसान के एब्जॉर्ब करने के लिए बनाया जाता है. अगर कपड़ा गंदा हो गया है, तो इसे बिना किसी फैब्रिक सॉफ्नर के हल्के साबुन से धोकर सुखा लें.
पानी की टंकी साफ करने में निकल जाती है जान? ये आसान ट्रिक्स बचाएंगी आपका समय और मेहनत
घर पर बना लेंस क्लीनर स्प्रे
अगर आप बाजार जैसा लेंस क्लीनर घर पर बनाना चाहते हैं, तो इसका तरीका भी बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए एक छोटी स्प्रे बोतल में आधा हिस्सा पानी और आधा हिस्सा रबिंग अल्कोहल यानी कि आइसोप्रोपिल अल्कोहल मिक्स करें. इसके बाद इसमें एक बूंद डिश सोप की डालकर अच्छी तरह हिला लें. इसे अपने चश्मे पर स्प्रे करें और माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ लें. अल्कोहल बहुत जल्दी उड़ जाता है, जिससे लेंस पर पानी के दाग नहीं छूटते.
वाइट विनेगर का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
वाइट विनेगर जिद्दी दागों और धुंधलेपन को हटाने में बहुत मददगार साबित हो सकता है. अगर लेंस पर पानी के कड़े दाग पड़ गए हैं, तो एक चम्मच विनेगर को एक कप पानी में मिलाएं. अब एक कॉटन के कपड़े या माइक्रोफाइबर क्लॉथ को इस मिश्रण में हल्का सा डुबोएं और लेंस को साफ करें. विनेगर में मौजूद लाइट एसिड बिना किसी नुकसान के लेंस की चमक वापस ले आता है.
बारीक स्क्रैच के लिए बेकिंग सोडा पेस्ट
अगर आपके लेंस पर बहुत बारीक स्क्रैच आ गए हैं जिसकी वजह से धुंधला दिख रहा है, तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें. एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को लेंस पर लगाएं और रूई या उंगली से गोलाकार में धीरे-धीरे रगड़ें. इसके बाद चश्मे को साफ पानी से धो लें. यह लेंस की ऊपरी सतह को हल्का सा इवन कर देता है, जिससे धुंधलापन कम हो जाता है.
चश्मा साफ करते समय क्या न करें?
चश्मे की उम्र बढ़ाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. कभी भी लेंस को साफ करने के लिए थूक का इस्तेमाल न करें, इसमें बैक्टीरिया होते हैं. इसके अलावा, खिड़की साफ करने वाले ग्लास क्लीनर या ब्लीच का इस्तेमाल भूलकर भी न करें, क्योंकि इनमें मौजूद भारी केमिकल चश्मे के एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग को पूरी तरह डैमेज कर देते हैं.
सालों पुराना ट्रॉली बैग भी दिखेगा नया जैसा, ये आसान ट्रिक्स मिनटों में कर देंगी साफ और फ्रेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










