गोद लेने वाले दंपति ने शिशु को वापस लौटाया

Published at :06 Aug 2013 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
गोद लेने वाले दंपति ने शिशु को वापस लौटाया

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के अमलागोड़ा गांव में सबर महिला के नवजात शिशु को गोद लेने वाले कांकड़ीशोल के दंपति ने सोमवार को चौकीदार के समक्ष शिशु को उसकी मां को सौंप दिया. विदित हो कि गांव के चंद लोगों ने एक साजिश के तहत सबर महिला के नवजात शिशु को गोद […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के अमलागोड़ा गांव में सबर महिला के नवजात शिशु को गोद लेने वाले कांकड़ीशोल के दंपति ने सोमवार को चौकीदार के समक्ष शिशु को उसकी मां को सौंप दिया.

विदित हो कि गांव के चंद लोगों ने एक साजिश के तहत सबर महिला के नवजात शिशु को गोद देने के लिए उत्प्रेरित किया था. सबर महिला ने गरीबी की बात कह कर अपने शिशु को कांकड़ीशोल गांव के एक ऐसे दंपति को गोद दिया, जिसे दो संतानें हैं.घटना के बाद आदिम जन जाति कल्याण समिति के संस्थापक बंकू सबर तथा सचिव उमा सबर अमलागोड़ा गांव गये और मामले की छानबीन की.

छानबीन में यह बात सामने आयी कि उक्त सबर महिला का पति तीन साल से गायब है. गांव के ही एक युवक ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया, जिससे वह गर्भवती हुई और उक्त शिशु को जन्म दिया.

समिति के लोग महिला को लेकर थाना गये और महिला थाना में लिखित शिकायत की. सोमवार को गोद लेने वाला दंपति बाबू कर्मकार तथा कल्पना कर्मकार शिशु को लेकर अमलागोड़ा पहुंचे और उसकी मां को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola