घाटे में चल रही मध्याह्न् भोजन योजना

Published at :05 Aug 2013 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
घाटे में चल रही मध्याह्न् भोजन योजना

गालूडीह : सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालय में पिछले कई वर्षो से चलाये जा रहे मध्याह्न् भोजन योजना घाटे में चल रही है. शिक्षकों पर यह योजना बोझ बन गयी है. बच्चों को पढ़ाना भूल कर शिक्षक स्कूल के रसोई घर में व्यस्त हो गये हैं. किसी को क्वालिटी ऑफ एजुकेशन की फिक्र नहीं है. […]

विज्ञापन

गालूडीह : सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालय में पिछले कई वर्षो से चलाये जा रहे मध्याह्न् भोजन योजना घाटे में चल रही है. शिक्षकों पर यह योजना बोझ बन गयी है. बच्चों को पढ़ाना भूल कर शिक्षक स्कूल के रसोई घर में व्यस्त हो गये हैं.

किसी को क्वालिटी ऑफ एजुकेशन की फिक्र नहीं है. खिचड़ी की चिंता सभी को सता रही है. शिक्षक स्कूल खुलने से बंद होने तक बच्चों की गिनती, मध्याह्न् भोजन के सामान जुगाड़ करने, माता समिति को दिशानिर्देश, साफसफाई, खाना बना या नहीं, बना तो बच्चों को खिलाया गया ही नहीं आदि के फिक्र में डूबे रहते हैं.

कक्षाएं चली या नहीं. इसकी फिक्र किसी को नहीं है. जांच टीम या शिक्षा पदाधिकारी भी जांच के लिए जब आते हैं, तो कीचन में ही जाते हैं. कोई जांच करने कक्षाओं में नहीं जाता. यह आम मानसिकता बन गयी है. इससे सरकारी शिक्षा व्यवस्था का उत्थान नहीं हो सकता. झाप्राशि संघ के प्रधान सचिव निखिल मंडल कहते हैं कि मध्याह्न् भोजन बच्चों को स्कूल से जोड़ने का मूल मंत्र है. आठनौ साल में यह सफल साबित हुआ है.

भले स्कूलों में शिक्षा में गुणात्मक सुधार हो या नहीं. बच्चों की संख्या जरूर बढ़ी है. श्री मंडल ने कहा कि जिले के अधिकांश स्कूलों में अधिकतर दिन उधार पर बच्चों को मध्याह्न् भोजन खिलाया जाता है.

20 प्रतिशत स्कूल तो ऐसे हैं, जहां प्रति माह राशि और चावल के अभाव में मध्याह्न् भोजन योजना नहीं चल पाते. अगर कही मध्याह्न् बंद रहा, तो शिक्षकों की जबावदेही होती है. वेतन काट दिया जाता है. वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी जाती हैं, यह गलत है. श्री मंडल ने कहा कि शिक्षकों का काम पढ़ाना है, मध्याह्न् भोजन चखना नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola