55 किग्रा वर्ग में विजेंद्र ने रंभा को हराया

Published at :01 Aug 2013 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
55 किग्रा वर्ग में विजेंद्र ने रंभा को हराया

मुसाबनी : सीआरपीएफ की अंतर वाहिनी कुश्ती प्रतियोगिता के विभिन्न वजन वर्ग में 193 बटालियन के पहलवानों का दबदबा रहा. 193 बटालियन के मुख्यालय बनालोपा में आयोजित फाइनल के 55 किलो ग्राम वर्ग में 193 बटालियन के पहलवान विजेंद्र ने 196 बटालियन के सनातना रंभा को हरा कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. सनातना रंभा […]

विज्ञापन

मुसाबनी : सीआरपीएफ की अंतर वाहिनी कुश्ती प्रतियोगिता के विभिन्न वजन वर्ग में 193 बटालियन के पहलवानों का दबदबा रहा. 193 बटालियन के मुख्यालय बनालोपा में आयोजित फाइनल के 55 किलो ग्राम वर्ग में 193 बटालियन के पहलवान विजेंद्र ने 196 बटालियन के सनातना रंभा को हरा कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.

सनातना रंभा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. 60 किलो ग्राम वर्ग में 193 बटालियन के पहलवान योगेंद्र विजयी रहे. उन्होंने 196 बटालियन के पहलवान सतीश को पछाड़ा.

66 किलोग्राम में 193 बटालियन के अकील अहमद को स्वर्ण तथा 209 बटालियन के दशरथ को सिल्वर मेडल, 74 किग्रा वजन वर्ग में 193 बटालियन के रवि प्रताप ने 157 बटालियन के जय भगवान को पराजित किया. 84 किग्रा वर्ग में 193 बटालियन के पहलवान राजेश कुमार ने 157 बटालियन के पहलवान गौतम को पराजित किया. 96 किग्रा वर्ग के फाइनल में 193 बटालियन के पहलवान पी काभिक को पछाड़ा.

96 किग्रा से ऊपर के वजन वाले वर्ग में 193 बटालियन के पहलवान किशन कुमार ने 197 बटालियन के पहलवान गंगाधर झा को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. अंतर वाहिनी कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में 193 बटालियन के कमांडेंट धर्मेद्र सिंह बिसेन, द्वितीय कमान अधिकारी अजय तिवारी, उप कमांडेंट संदीप नीरज, सहायक कमांडेंट प्रवण आनंद झा, कुंदन सिंह, ओम प्रकाश, इंस्पेक्टर मोहन लाल शर्मा, श्रवण लाल, बलविंदर सिंह, देवेश बडियाल, एमएम कौम, अजय गिरी, करामत हुसैन, सुखदेव पाल के अलावा बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान उपस्थित थे.

इस प्रतियोगिता के विजेताओं को गुरुवार को स्वर्ण तथा रजत पदक देकर पुरस्कृत किया जायेगा.

प्रतियोगिता में 60 सीआरपीएफ बटालियन चक्रधरपुर, 94 बटालियन खुंटी, 157 बटालियन जमशेदपुर, 174 तथा 197 बटालियन खुंटी और 193 बटालियन मुसाबनी की कुश्ती टीमों के 54 पहलवानों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता की मेजवानी 193 बटालियन मुसाबनी ने की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola