कहीं यात्री, तो कहीं बसों का टोटा

Published at :29 Jul 2013 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
कहीं यात्री, तो कहीं बसों का टोटा

मानगो बस पड़ाव पर दिखा असर, नौ लाख का नुकसान जमशेदपुर : नक्सली बंद का व्यापक असर मानगो बस पड़ाव पर रविवार को देखा गया. मुसाबनी, घाटशिला, बहरागोड़ा, बारीपदा, हजारीबाग, खूंटी, पटमदा मार्ग पर बसों के पहिये पूरी तरह से थमे रहे. जबकि टाटा से रांची, पुरुलिया, बोकारो, धनबाद, चाईबासा मार्ग पर कम बसें चली. […]

विज्ञापन

मानगो बस पड़ाव पर दिखा असर, नौ लाख का नुकसान

जमशेदपुर : नक्सली बंद का व्यापक असर मानगो बस पड़ाव पर रविवार को देखा गया. मुसाबनी, घाटशिला, बहरागोड़ा, बारीपदा, हजारीबाग, खूंटी, पटमदा मार्ग पर बसों के पहिये पूरी तरह से थमे रहे. जबकि टाटा से रांची, पुरुलिया, बोकारो, धनबाद, चाईबासा मार्ग पर कम बसें चली. राज्य पथ परिवहन निगम की सभी बसें बंद रही.

जिसके कारण बस मालिकों को करीब 9 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. शहीदों की याद में नक्सली संगठनों की ओर से 28 जुलाई को झारखंड, ओड़िशा और बंगाल बंद की घोषणा की गयी है. नक्सली तीन अगस्त तक शहीद सप्ताह बनाते हैं. बंद के कारण बिहार और ओड़िशा जाने वाली लंबी दूरी की बसें देर शाम अपनेअपने गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हुई. इन बसों में भी यात्रियों की संख्या कम थी. बिहार जाने वाली कई बसों को अंतिम समय में सवारियों की वजह से रद्द करना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola