गालूडीह : शिविर में 133 यूनिट रक्त संग्रह

Published at :25 Jul 2013 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
गालूडीह : शिविर में 133 यूनिट रक्त संग्रह

गालूडीह : गालूडीह मारवाड़ी पंचायत धर्मशाला में बुधवार को सामाजिक संगठन हेल्प लाइन एंड रिहबिलीटेशन सेंटर एवं रेड क्रॉस सोसायटी के के तत्वावधान में एक दिवसीय रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन प्राचीन रंकिणी मंदिर के पुजारी विनय दास बाबाजी ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इस मौके पर बाबाजी ने कहा […]

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह मारवाड़ी पंचायत धर्मशाला में बुधवार को सामाजिक संगठन हेल्प लाइन एंड रिहबिलीटेशन सेंटर एवं रेड क्रॉस सोसायटी के के तत्वावधान में एक दिवसीय रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन प्राचीन रंकिणी मंदिर के पुजारी विनय दास बाबाजी ने दीप प्रज्जवलित कर किया.

इस मौके पर बाबाजी ने कहा कि रक्तदान महादान ही नहीं, बल्कि महापुण्य का काम भी है. बाबाजी ने रक्त दाताओं के लिए फल भी दिया. बाबाजी ने इस काम के लिए हेल्प लाइन संस्था के सदस्यों की सराहना भी की. सुबह से शाम तक चले रक्तदान शिविर में युवा, पुरूष और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. मेरी लैंड इंजीनियरिंग कॉलेज और बीए इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रछात्राओं और अध्यापकों ने भी रक्त दान किया. शाम तक 133 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.

शिविर में झामुमो के जिला सचिव लालटू महतो भी पहुंचे और रक्त दाताओं का हौंसला बढ़ाया. रक्त दान शिविर को सफल बनाने में हेल्प लाइन के अध्यक्ष प्रणवेश दत्ता, उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, सचिव साहिद हुसैन, सह सचिव शिप्पू शर्मा, कोषाध्यक्ष अमर शर्मा, केपी शर्मा, राजेश साह, साजिद अहमद, अनूप हलधर, श्रवण अग्रवाल, विश्वजीत पंडा, डॉ सपन महतो, सुजीत दत्ता, शंकर गुप्ता, समीर सी, सामू महतो, दीपक झुनझुनवाला आदि ने अहम भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola