खेतों तक पहुंचने लगा है पानी

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के बालीगुमा में दांयी नहर मुख्य कैनाल का गेट बंद कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का काम बुधवार से शुरू कर दिया गया. बालीगुमा से बड़ाजुड़ी तथा नूतनडीह और तामुकपाल गांव तक किसानों के खेतों में शाखा कैनाल से पानी पहुंचाने का काम मंगलवार शाम से चल रहा है. […]
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के बालीगुमा में दांयी नहर मुख्य कैनाल का गेट बंद कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का काम बुधवार से शुरू कर दिया गया. बालीगुमा से बड़ाजुड़ी तथा नूतनडीह और तामुकपाल गांव तक किसानों के खेतों में शाखा कैनाल से पानी पहुंचाने का काम मंगलवार शाम से चल रहा है.
सही समय पर वर्षा नहीं होने के कारण किसान चिंतित हैं, लेकिन शाखा कैनाल से पानी छोड़ने के बाद किसानों के चेहरे पर मुस्कान नजर आने लगी है. शाखा कैनाल से छोड़े गये पानी को किसान अपने खेतों तक ले जा रहे हैं.
वहीं सुवर्ण रेखा परियोजना के विभागीय पदाधिकारी भी इसकी निगरानी में जुटे हैं. बालीगुमा के किसान सुशील भकत ने बताया कि सही समय पर सुवर्ण रेखा के विभागीय पदाधिकारी द्वारा पानी छोड़ा गया. किसान सही समय पर खेती लेंगे. उन्होंने कहा कि मंगलवार को पांच बजे से इस क्षेत्रों में पानी छोड़ा गया है. बड़ाजुड़ी, बदीबांध, नूतनडीह और तामुकपाल में बनाये गये सिंचाई नाला से किसानों के खेत तक पानी पहुंचने लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










