रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते कैमरे में कैद, वीडियो वायरल

रियान पराग का वायरल हो रहा वीडियो, फोटो एक्स
Riyan Parag Viral Video: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो वेपिंग करते नजर आ रहे हैं. यहां हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यह स्टोरी केवल वायरल वीडियो के आधार पर तैयार की गई है. हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं.
Riyan Parag Viral Video: पराग का यह वायरल वीडियो तब का है, जब पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम 223 रन के टारगेट का पीछा कर रही थी. दावा किया जा रहा है कि राजस्थान की पारी के 16वें ओवर में जब रियान पराग आउट होकर पवेलियन पहुंचे, उसके बाद ड्रेसिंग रूम में उन्हें वेपिंग (इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट) करते देखा गया. बता दें कि रियान ने 16 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाए. जहां तक मैच की बात है, तो मंगलवार को राजस्थान ने पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया.
रियान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
वेपिंग करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर रियान पराग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है. इस घटना को लेकर बहस भी छिड़ गई है. कई यूजर रियान के समर्थन में खड़े दिख रहे हैं, तो कई यूजर बीसीसीआई (BCCI) से सवाल पूछ रहे हैं कि ड्रेसिंग रूम के अंदर इसकी इजाजत कैसे है? @Introvert2core नाम के यूजर ने पूछा- रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए पकड़े गए; ड्रेसिंग रूम के अंदर इसकी इजाजत कैसे है, BCCI? आखिर चल क्या रहा है? वहीं, @nittu_poonia नाम के यूजर ने एक्स (X) पर रियान को लेकर आक्रामक हो रहे लोगों से शांत रहने की अपील की और लिखा- रियान पराग पहले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जिन्हें IPL मैच के दौरान वेप इस्तेमाल करते हुए देखा गया हो. यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आरसीबी का एक प्लेयर वेपिंग करते नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: राजस्थान ने पंजाब को 6 विकेट से हराया, यशस्वी-वैभव के बाद फरेरा और शुभम की आतिशबाजी
आईपीएल 2026 में भारतीय बैटर बल्ले से उगल रहे आग, टॉप 10 में केवल एक ओवरसीज प्लेयर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










