आईपीएल 2026 में भारतीय बैटर बल्ले से उगल रहे आग, टॉप 10 में केवल एक ओवरसीज प्लेयर

राजस्थान रॉयल्स के बैटर वैभव सूर्यवंशी, फोटो पीटीआई
Orange Cap: आईपीएल 2026 में भारतीय बल्लेबाज बल्ले से आग उगल रहे हैं. खासकर युवा खिलाड़ी अपनी चमक बिखेर रहे हैं. ऑरेंज कैप की रेस में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा है और टॉप 10 की सूची में केवल एक विदेशी खिलाड़ी नजर आ रहा है.
Orange Cap: आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप की रेस में भारतीय बल्लेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला है. अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए वैभव सूर्यवंशी टॉप पर पहुंच गए हैं. वैभव ने अब तक 9 मैचों की 9 पारियों में 400 रन बना लिया है. नंबर दो पर अभिषेक शर्मा ने 8 मैचों की 8 पारियों में अब तक 380 रन बना लिए हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक जमाए हैं. तीसरे स्थान पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में अब तक 358 रन बनाए हैं.
ऑरेंज कैप की रेस में वैभव नंबर टॉप पर, छक्के मारने में सबसे आगे
आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से तूफान मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं. उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में अब तक 400 रन बना लिए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. वैभव छक्के मारने में सबसे आगे हैं. अब तक उनके बल्ले से 32 छक्के निकले हैं. दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जो अब तक 28 छक्के जड़ चुके हैं, जबकि तीसरे नंबर पर केएल राहुल 19 छक्के मार चुके हैं.
आईपीएल 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
| खिलाड़ी (टीम) | रन |
| वी सूर्यवंशी (RR) | 400 |
| अभिषेक शर्मा (SRH) | 380 |
| केएल राहुल (DC) | 358 |
| विराट कोहली (RCB) | 351 |
| एच क्लासेन (SRH) | 349 |
| प्रभसिमरन सिंह (PBKS) | 338 |
| शुभमन गिल (GT) | 330 |
| बी साई सुदर्शन (GT) | 322 |
| ईशान किशन (SRH) | 312 |
| एसवी सैमसन (CSK) | 304 |
ये भी पढ़ें: आरसीबी के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा-स्विंग होती गेंदों ने शुरुआती ब्रेकथ्रू दिलाया
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख हिला पाकिस्तान! एक्सपर्ट का दावा- बैट में है AI चिप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










