पैरेंट्स-शिक्षक में बहस, थाने में सुलह

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
पैरेंट्स-शिक्षक में बहस, थाने में सुलह

घाटशिला : घाटशिला के संतनंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में एक शिक्षक साकेत के साथ मनोज लोधा नामक अभिभावक की बहस हो गयी. इससे स्कूल प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी. पुलिस अभिभावक को पकड़ कर थाना ले आयी. जहां स्कूल प्रबंधन व अभिभावक के बीच समझौता हुआ व मामला कराया गया. मनोज लोधा का आरोप मनोज […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के संतनंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में एक शिक्षक साकेत के साथ मनोज लोधा नामक अभिभावक की बहस हो गयी. इससे स्कूल प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी. पुलिस अभिभावक को पकड़ कर थाना ले आयी. जहां स्कूल प्रबंधन व अभिभावक के बीच समझौता हुआ व मामला कराया गया.

मनोज लोधा का आरोप

मनोज लोधा ने बताया कि कल उसके पुत्र शिक्षक साकेत ने एक घंटे तक क्लास रूम में बेंच पर खड़ा कर दिया था. छुट्टी हुई व पुत्र घर पहुंचा, तो उसने इसकी शिकायत की. मनोज ने कहा कि स्कूल के एक शिक्षक ने उसके पुत्र की कॉपी आज तक नहीं जांची है. इसकी भी शिकायत उसकी पत्नी ने स्कूल प्रबंधन से की है.

मंगलवार को जब वे इन सभी मामलों की जानकारी लेने के लिए स्कूल गये, तो स्कूल के शिक्षक से उनकी बहस हो गयी. उन्होंने कहा कि शिक्षक ने उसे पांव तोड़ देने की धमकी दी.

फिर दोनों में बहस होने लगी. जब स्कूल प्रबंधन को हुई, तो स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. पुलिस उसे पकड़ कर थाना ले आयी. थाना में स्कूल प्रबंधन और मनोज लोधा के बीच समझौता हुआ. तब पुलिस ने मनोज लोधा को छोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola