जामिरा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
जामिरा में उमड़ा आस्था का सैलाब

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड स्थित बर्डीकानपुर-कालापाथरा पंचायत के जामिरा पहाड़ पर मंगलवार को पहाड़ पूजा के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ी. 14 मौजा के ग्रामीणों ने यहां पहाड़ पूजा की और अच्छी वर्षा तथा धान की अच्छी फसल के लिए गुहार लगायी. विदित हो कि यहां पर 30 जून को पूजा होनी थी, परंतु […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड स्थित बर्डीकानपुर-कालापाथरा पंचायत के जामिरा पहाड़ पर मंगलवार को पहाड़ पूजा के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ी. 14 मौजा के ग्रामीणों ने यहां पहाड़ पूजा की और अच्छी वर्षा तथा धान की अच्छी फसल के लिए गुहार लगायी.

विदित हो कि यहां पर 30 जून को पूजा होनी थी, परंतु किन्हीं कारणों से मंगलवार को पूजा हुई.

बर्डीकानपुर से करीब दो किमी पैदल चल कर सैकड़ों पुरूष और महिलाएं पूजा स्थल पर पहुंचे और पूजा-अर्चना की.

अनेक भक्तों ने बकरे की बलि भी चढ़ाई. पुजारी जामिरा के प्रधान माझो मुमरू ने परंपरा के मुताबिक पूजा-अर्चना करवायी. पूजा कमेटी के सचिव लखी राम हांसदा, दुबराज हांसदा, कुनाराम हांसदा, रामचंद्र टुडू, कुशल मुमरू, विमल हांसदा, रामदास हांसदा, लखन मांडी, देवन हांसदा, लखन टुडू समेत अन्य लोगों ने पूजा को सफल बनाने में अहम भूमिका अदा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola