ग्रामीणों ने ठप कराया सड़क निर्माण का कार्य

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ठप कराया सड़क निर्माण का कार्य

धालभूमगढ़ : सोनाखून और उसके आसपास के ग्रामीणों ने मंगलवार को निम्न गुणवत्ता युक्त भारूडीह-रघुनाथडीह सड़क निर्माण का काम ठप करा दिया. उक्त सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की है. सोनाखून के ग्राम प्रधान भोला सिंह, सपन मंडल, बच्चू बेलदार, दशरथ कहार, अजीत मंडल, कन्हाई मंडल, दुलाल बेलदार, जग्गू सिंह, रामकृष्ण मंडल, रवि हांसदा ने […]

विज्ञापन

धालभूमगढ़ : सोनाखून और उसके आसपास के ग्रामीणों ने मंगलवार को निम्न गुणवत्ता युक्त भारूडीह-रघुनाथडीह सड़क निर्माण का काम ठप करा दिया. उक्त सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की है.

सोनाखून के ग्राम प्रधान भोला सिंह, सपन मंडल, बच्चू बेलदार, दशरथ कहार, अजीत मंडल, कन्हाई मंडल, दुलाल बेलदार, जग्गू सिंह, रामकृष्ण मंडल, रवि हांसदा ने बताया कि सड़क निर्माण योजना में बोर्ड नहीं लगा है. ग्रामीणों को सड़क के संबंध में जानकारी नहीं मिल रही है.

ठेका कंपनी के मुंशी से कई बार बोर्ड लगाने का अनुरोध किया गया. ठेका कंपनी ने ग्रामीणों के अनुरोध को गंभीरता से नहीं लिया. ग्रामीणों के मुताबिक सड़क निर्माण में निम्न गुणवत्ता के पत्थर और मुरम का उपयोग हो रहा है. 12 गुणा 12 साइज के बोल्डर बिछाने, मुरम सोलिंग करने की मजदूरी 120 रुपये दी जा रही है.

सड़क निर्माण का काम दो साल से चल रहा है. लंबे समय तक काम बंद था. बरसात में काम शुरू हुआ. योजना स्थल पर साई कंस्ट्रक्शन के मुंशी भूपति सिंह उपस्थित थे. मुंशी ने ग्रामीणों के आरोप और बोर्ड लगाने के मसले पर कुछ भी नहीं कहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola