सवार थे बराती पार्टी, 15 जख्मी

Published at :16 Jul 2013 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
सवार थे बराती पार्टी, 15 जख्मी

घाटशिला के जगन्नाथपुर सीमा पर सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तगालूडीह : गालूडीह और घाटशिला थाना क्षेत्र की सीमा पर कोदर पुल के पास एनएच 33 पर रविवार सुबह में बारातियों से भरी एक छोटा हाथी नामक यात्री वाहन संख्या (जेएच05 ए एक्यू/6387) दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से 10 फीट नीच गड्ढे में जा गिरी. इससे वाहन पर सवार […]

विज्ञापन

घाटशिला के जगन्नाथपुर सीमा पर सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
गालूडीह : गालूडीह और घाटशिला थाना क्षेत्र की सीमा पर कोदर पुल के पास एनएच 33 पर रविवार सुबह में बारातियों से भरी एक छोटा हाथी नामक यात्री वाहन संख्या (जेएच05 ए एक्यू/6387) दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से 10 फीट नीच गड्ढे में जा गिरी.

इससे वाहन पर सवार पुरुष-महिला समेत 15 बाराती घायल हो गये, जिसमें चार ही हालत गंभीर है. घायलों को पुलिस ने घाटशिला अनुमंडल अस्पताल और सिंह नर्सिग होम में भरती कराया. घटना की सूचना पाकर गालूडीह और घाटशिला थाना की पुलिस पहुंची थी.

घटना स्थल पर घाटशिला के एएसपी चंदन झा स्वयं उपस्थित थे. उन्होंने जवानों के साथ घायलों को बाहर निकला और अस्पताल भिजवाया. घायलों के बाहर निकालने में ग्रामीणों ने भी काफी मदद की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola