त्रसदी के डर से मजदूर हिमाचल से लौटे

Published at :16 Jul 2013 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
त्रसदी के डर से मजदूर हिमाचल से लौटे

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की उत्तरी मऊभंडार और धर्मबहाल पंचायत से मजदूरी करने के लिए हिमाचल प्रदेश गये मजदूर सकुशल वापस लौट आये हैं. हिमाचल से वापस लौटे युवकों ने बताया कि वे बादल फटने और वर्षा होने के भय से काम छोड़ कर वापस लौट आये हैं. जानकारी के अनुसार यहां से काम की […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की उत्तरी मऊभंडार और धर्मबहाल पंचायत से मजदूरी करने के लिए हिमाचल प्रदेश गये मजदूर सकुशल वापस लौट आये हैं. हिमाचल से वापस लौटे युवकों ने बताया कि वे बादल फटने और वर्षा होने के भय से काम छोड़ कर वापस लौट आये हैं. जानकारी के अनुसार यहां से काम की तलाश में कई युवा अप्रैल माह में ही हिमाचल प्रदेश गये थे.

उत्तरी मऊभंडार के मुखिया हीरालाल सोरेन ने बताया कि फूलपाल के डोमा टुडू, राम दास टुडू, दुलाल मन्ना, अजय मन्ना, सोना सोरेन, कीताडीह के बबलू मार्डी अप्रैल माह में काम करने के लिए हिमाचल प्रदेश गया था.

मजदूरों का जॉब कार्ड बनेगा

मुखिया ने कहा कि जो युवा काम करने के लिए हिमाचल प्रदेश गये थे, उनका जॉब कार्ड बनाया जायेगा और अक्तूबर माह में उन्हें मनरेगा में काम दिया जायेगा, ताकि वे काम की तलाश में पलायन नहीं करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola