नोनीहथवारी-बेदियाघाट पुल का उद्घाटन आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2014 5:01 AM
सीएम रांची-दुमका इंटरसिटी से आज पहुंचेंगे दुमका दुमका : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को सुबह 6:45 बजे रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस से दुमका पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री श्री सोरेन अपने दुमका भ्रमण के क्रम में बुधवार को को ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं का शिलान्यास सदर प्रखंड के आसनसोल के नवाडीह ग्राम व पारसिमला के बासमाता ग्राम में करेंगे. वे […]
सीएम रांची-दुमका इंटरसिटी से आज पहुंचेंगे दुमका
दुमका : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को सुबह 6:45 बजे रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस से दुमका पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री श्री सोरेन अपने दुमका भ्रमण के क्रम में बुधवार को को ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं का शिलान्यास सदर प्रखंड के आसनसोल के नवाडीह ग्राम व पारसिमला के बासमाता ग्राम में करेंगे. वे पत्ताबाड़ी से मसानजोड पथ के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास झाझापाड़ा में करेंगे.
13 फरवरी को वे समाहरणालय भवन का शिलान्यास 10:30 बजे करेंगे, जिसके बाद सिद्पहाड़ी के राजपाड़ा एवं गोविंदपुर के कोलारकोन्दा में ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं का वे शिलान्यास करेंगे. 14 फरवरी को वे पुसारो में नवनिर्मित पुल का उद्घाटन 10:15 बजे तथा हथवारी से कोल्हड़िया के बीच हेंगरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण का शिलान्यास 10:30 बजे तथा नोनीहथवारी से बेदियाघाट के बीच मयूराक्षी नदी पर नवनिर्मित पुल का उद्घाटन 11 बजे करेंगे.
शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वे 14 फरवरी को हेलीकॉप्टर से 11:40 बजे बजे साहेबगंज के लिए प्रस्थान करेंगे.वहां राजमहल में माघी पूर्णिमा पर लगने वाले मेले का वे उद्घाटन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










