युवा कांग्रेस चलायेगा किसान सत्याग्रह// शिबू सोरेन को आज सौंपेगा याचना पत्र

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2015 10:04 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाकेंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाये गये भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर किसान सत्याग्रह आंदोलन चलाया जायेगा. इस आशय की जानकारी युवा कांग्रेसी रितेश कुमार जायसवाल ने दी. उन्होंने बताया कि इस आंदोलन के प्रथम चरण में इस काले अध्यादेश के विरोध को समर्थन देने के लिए […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाकेंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाये गये भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर किसान सत्याग्रह आंदोलन चलाया जायेगा. इस आशय की जानकारी युवा कांग्रेसी रितेश कुमार जायसवाल ने दी. उन्होंने बताया कि इस आंदोलन के प्रथम चरण में इस काले अध्यादेश के विरोध को समर्थन देने के लिए 17 जनवरी को स्थानीय सांसद शिबू सोरेन को एक याचना पत्र सौंपा जायेगा. ताकि इस आंदोलन की गुंज सड़क से संसद तक पहुंच सके. इसी तर्ज पर दुमका लोकसभा अंतर्गत सभी विधानसभाओं से निर्वाचित विधायकों को भी याचना पत्र संबंधित विधानसभाओं के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा जायेगा. श्री जायसवाल ने बताया कि वहीं आंदोलन के दूसरे चरण में हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola